Meerut News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण और लाखों की ठगी, 'गब्बर' गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ में एक महिला को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि उसके मकान की बिक्री से मिले लाखों रुपये भी हड़प लिए गए।

Sushil Kumar
Published on: 10 July 2025 11:01 PM IST
meerut-marriage-fraud-exploitation-arrest-july-2025
X

निकाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण और लाखों की ठगी, 'गब्बर' गिरफ्तार: (Photo- Newstrack)

Meerut News: मेरठ, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला को शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि उसके मकान की बिक्री से मिले लाखों रुपये भी हड़प लिए गए। इस सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सुहैल उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार रात उसके घर लिसाड़ी रोड, तारापुरी, नेता अबरार वाली गली से गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता आयशा, निवासी सेक्टर-3 माधवपुरम, ने 5 जुलाई को थाना ब्रह्मपुरी में तहरीर देकर बताया कि सुहैल पुत्र अब्दुल रहमान उर्फ गब्बर (उम्र 24 वर्ष) ने उसे निकाह का झांसा दिया और विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने पीड़िता से उसका मकान बेचवाकर उसकी पूरी रकम अपने पास रख ली और फिर शादी से मुकर गया। जब आयशा ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आयशा की शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 285/2025 धारा 69/316(2), BNS-2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में बनी टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात करीब 10:45 बजे सुहैल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी ने इस तरह की वारदातें किसी गैंग के इशारे पर तो नहीं की हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना ब्रह्मपुरी के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी, उप निरीक्षक प्रेम गौतम और सिपाही सचिन राठी शामिल रहे। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शादी का झांसा देकर ठगी और शोषण के मामलों में महिलाएं कब तक शिकार बनती रहेंगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!