Raja Bhaiya: बहुचर्चित विधायक राजा भैया की पत्नी ने की PMO में शिकायत! खतरनाक हथियारों को रखने का आरोप

Raja bhaiya's wife filed application against him: राजा भैया की पत्नी ने उन पर आरोप लगाया है कि रघुराज प्रताप सिंह के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश यानी मास डिस्ट्रक्शन वाले विदेशी हथियारों का जखीरा है। वहीं, उनकी शिकायत पर PMO ने मामले को गृह मंत्रालय को सौंप दिया है।

Manu Shukla
Published on: 15 Sept 2025 8:41 PM IST (Updated on: 15 Sept 2025 9:08 PM IST)
raja bhaiya vs bhanvi singh
X

raja bhaiya's wife filed case against him 

Raja Bhaiya: प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के रुतबे से तो पूरा देश वाकिफ़ है। उत्तर प्रदेश में तो कोई कितना भी बड़ा सूरमा हो लेकिन राजा भैया के खिलाफ़ आवाज उठाने में एक बार सभी को हिचकिचाहट होती ही होती है। लेकिन उनकी ही पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में 3 जून 2025 को खुद पेश होकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रघुराज प्रताप सिंह के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश यानी मास डिस्ट्रक्शन वाले विदेशी हथियारों का जखीरा है। वहीं, उनकी शिकायत पर PMO ने मामले को गृह मंत्रालय को सौंप दिया है।

खतरनाक हथियारों को रखने के आरोप

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की शिकायत के अनुसार, इन हथियारों में नाटो ग्रेड की 'जिगाना' पिस्टल, ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य घातक हथियार भी शामिल हैं। भानवी सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी जबरन छीन लिए हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए एक बड़ा खतरा हो सकते हैं। शिकायत के साथ-साथ भानवी सिंह ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए वीडियो और तस्वीरें भी सबूत के तौर पर जमा की हैं। इन सबूतों में कथित तौर पर अवैध हथियार दिखाई दे रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले को गृह मंत्रालय के पास भेज दिया है। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को ही गृह मंत्रालय ने आंतरिक सुरक्षा विभाग को जांच का निर्देश दिया है। साथ ही यूपी के चीफ सेक्रेटरी से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।

अपने ही घर में गोली चलाने का आरोप

पीएमओ को दी अपनी शिकायत में भानवी सिंह ने राजा भैया पर आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पत्र में भनवी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार रघुराज प्रताप सिंह ने कमरे के अंदर ही गोली चला दी थी, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बची थी। अपने पत्र में भानवी सिंह ने यह भी सूचना दी है कि वह इस मामले के विषय में CBI को भी शिकायत दे चुकी हैं। अब ऐसे में देखना यह होगा कि क्या प्रशासन राजा भैया पर लगे इन आरोपों का सत्य और निष्पक्ष निष्कर्षण निकाल पाएगा या उनके रुतबे के आगे ये आरोप भी धूमिल हो जाएंगे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Manu Shukla

Manu Shukla

📧 [email protected]

I'm Manu Shukla, a journalist based in Lucknow with roots in a small village. Driven by creativity, hard work and honesty, I aim to bring a fresh perspective to journalism. I've previously worked with Jan Express, a Lucknow-based news channel, and have now embarked on an enriching learning journey with Newstrack.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!