Raebareli News: रायबरेली युवक 'डंकी रूट' से भारत लौटते समय सऊदी में गिरफ्तार

Raebareli News: रायबरेली का युवक अवैध रूप से भारत लौटते समय सऊदी अरब में गिरफ्तार, 3 साल जेल और 18 लाख रुपए का जुर्माना, परिवार ने मांगी मदद।

Narendra Singh
Published on: 26 Oct 2025 8:25 PM IST
Rae Bareli youth arrested in Saudi while returning to India from Dunki route
X

रायबरेली युवक 'डंकी रूट' से भारत लौटते समय सऊदी में गिरफ्तार (पीड़ित) Photo- Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली। जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का एक युवक सऊदी अरब से अवैध रूप से भारत लौटते समय गिरफ्तार हो गया है। युवक ने ‘डंकी रूट’ का इस्तेमाल कर बॉर्डर पार करने का प्रयास किया, लेकिन सऊदी पुलिस ने उसे रियाद में पकड़ लिया। अदालत ने उसे 3 साल की जेल की सजा सुनाई और 18 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

युवक लगभग दो साल पहले बेहतर रोजगार की तलाश में रियाद गया था। उसके पिता बिन्दा प्रसाद के अनुसार, उसे एजेंट ने पानी का टैंकर चलाने का झांसा दिया था, लेकिन वहां पहुँचने पर वह कूड़ा गाड़ी चलाने के काम पर लगा दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि सऊदी अरब में उनके बेटे को न केवल काम से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसे भूखा-प्यासा भी रखा गया।

इन यातनाओं से परेशान होकर युवक स्वदेश लौटने की कोशिश करने लगा। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने बॉर्डर पार कर भारत लौटने का प्रयास किया, लेकिन सऊदी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक पर ‘देश छोड़कर भागने’ और ‘नियम के विरुद्ध बॉर्डर पार करने’ के आरोप लगे हैं।


युवक की गिरफ्तारी और सजा की खबर से परिवार सदमे में है। पिता बिन्दा प्रसाद, माता सूरज कली और भाई अर्जुन कुमार ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे उनके बेटे को सऊदी जेल से सुरक्षित भारत वापस लाने में सहायता करें।

परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि जुर्माना चुका सके और कानूनी लड़ाई लड़ सके, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और सामाजिक संस्थाओं से भी मदद की उम्मीद जताई है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!