TRENDING TAGS :
हम कड़वा बोलेंगे तो... संत प्रेमानंद महाराज का महिलाओं पर विवादित बयान पर पलटवार
Saint Premananda Maharaj News: विवादित बयान के बाद सभी के निशाने पर आए संत प्रेमानंद जी महाराज ने पलटवार करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर उपदेश में अपनी बात सबसे समक्ष रखी।
Saint Premananda Maharaj News
Saint Premananda Maharaj News: वृदांवन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज इन दिनों अपने प्रवचन नहीं बल्कि महिलाओं पर दिये गये विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महिलाओं पर दिये गये बयान के बाद प्रेमानंद महाराज का जमकर विरोध हो रहा है और उनके बयान की निंदा की जा रही है। महिलाएं भी उनके विरोध में सड़कों पर उतर गयी है। कई जगहों पर संत प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। यहीं नहीं प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है। विवादित बयान के बाद सभी के निशाने पर आए संत प्रेमानंद जी महाराज ने पलटवार करते हुए प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने यूट्यूब चैनल पर उपदेश में अपनी बात सबसे समक्ष रखी। उन्होंने साफ कहा कि आज के समय में अगर किसी को सही बात समझायेंगे तो उसे बुरी लगेगी। प्रेमानंद महाराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि है कि लोगों की बुद्धि सिर्फ भौतिक जगत को ही देख रही है। बिरला ही कोई अध्यात्म में चल पाता है। उन्होंने आगे कहा कि नाली के कीड़े को सुख का अनुभव नाली में होता है। उसे अगर अमृत कुंड में डाला जाएगा तो वह उसे पसंद ही नहीं आएगा।
आगे उन्होंने कहा है कि गंदे आचरण वालों को सद्मार्ग या सही उपदेश हमेशा बुरी ही लगेगी। आप सभी बच्चे हो और सुधरने के लिए आए हो। उन्होंने कहा कि अगर हम कड़वा भी कहेंगे तो सहना ही पड़ेगा। लेकिन दुविधा यह है कि जब सही बात कही जाएगी तो आपको बुरा लग जाएगा।
प्रेमानंद महाराज ने फिर दिया सलाह
संत प्रेमानंद महाराज ने उपदेश के दौरान लोगों को सलाह देते हुए कहा कि बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाना बंद करो। नशे से दूर रहो, अपने माता-पिता के आदेशों का पालन करो। अगर इसको भी बुरा मानेंगे तो फिर संतो के उपदेश का कोई अर्थ नहीं। अगर संत सत्संग नहीं करेंगे तो फिर आप कैसे जानेंगे कि अच्छा और बुरा क्या है। उन्होंने कहा कि सुख व्यसन गंदे व्यवहार में है। जोकि डिप्रेशन में ले जाएगा और फिर यहीं गंदे आचरण जेल तक लेकर चले जाएंगे। ऐसे में संतो और शास्त्रों की बातों का मनन करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!