TRENDING TAGS :
UP Politics: गठबंधन-बिहार चुनाव और कावड़ यात्रा पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान ! सपा की भूमिका सबको समझनी..
Statement of Salman Khurshid: पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने साफ तौर पर कहा कि हमारा गठबंधन अभी टूटा नहीं है।
Lucknow News-Photo-Social Media
Big statement of Salman Khurshid: इन दिनों प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर सियासत जारी है। आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा के मार्ग पर नेम प्लेट लगाने को लेकर इन दिनों राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, और इस पर विवाद भी खड़ा हो गया है। कांवड़ यात्रा पर हुए विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी है। सलमान खुर्शीद ने कावड़ यात्रा, कांग्रेस की स्थिति, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन और बिहार चुनाव को लेकर कई अहम टिप्पणिया कीं।
कावड़ यात्रा पर अपने विचार रखते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और इस पर आत्ममंथन करना जरूरी है। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हमे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। संविधान में सभी धर्मों को समान स्थान दिया गया है। पैंट उतारने की घटना बिल्कुल ठीक नहीं है।
सपा और कांग्रेस गठबंधन पर सलमान खुर्शीद का बयान
पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने साफ तौर पर कहा कि हमारा गठबंधन अभी टूटा नहीं है। जब हमने साथ मिलकर चुनाव लड़ा, तो जो सफलता मिली वह सभी ने देखी। समाजवादी पार्टी और की भूमिका सबको समझनी चाहिए। आलाकमान इस पर फैसला करेगा।
बिहार चुनाव को लेकर सलमान खुर्शीद का बयान
बिहार चुनाव को लेकर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम बिहार चुनाव की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश में गठबंधन ऊपर से तय होता है, और अभी हमारा गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ टूटा नहीं है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे का सम्मान करती हैं। वहीं कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं, लेकिन कभी-कभी फसल नहीं उगती। फसल को खाद और पानी देना पड़ता है, तभी वो उगती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!