TRENDING TAGS :
Shravasti News : नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Shravasti News : जिले की इकौना नगर में सात वर्षीय बालिका का शुक्रवार रात 11 बजे तिलक समारोह के दौरान घर के सामने से अपहरण कर लिया गया।
minor abduction and rape accused arrested after police encounter (Social Media)
Shravasti News: जिले की इकौना नगर में सात वर्षीय बालिका का शुक्रवार रात 11 बजे तिलक समारोह के दौरान घर के सामने से अपहरण कर लिया गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसे बदहवासी की हालत में छोड़कर आरोपी ई रिक्शा चालक फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को रविवार एसओजी व इकौना पुलिस की संयुक्त टीम ने 72 घंटे में अंधरपुरवा घाट पुल से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर पर गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक इकौना से बालिका के अपहरण के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया ने एएसपी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। यह टीम सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर स्काई ब्लू कलर के ई रिक्शे की तलाश कर रही थी। इस दौरान एक ई-रिक्शा चालक फरार था। उसके घर पर दबिश के बाद आरोपी ई-रिक्शा सहित नेपाल भागने की फिराक में था। रविवार रात अंधरपुरवा घाट पुल पर पुलिस टीम ने ई-रिक्शे से जाते समय घेर लिया। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर भी किया। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों पर गोली लगी। इसके बाद टीम ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकौना के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा बेहननपुरवा निवासी छोटकऊ उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मकबूल के रूप में हुई। उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस व ई- रिक्शा बरामद हुआ। एसपी घनश्याम चौरासिया ने बताया कि आरोपी ई-रिक्शा सहित नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी पूर्व में भी एक छह वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। वहीं गांव की ही एक अन्य 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। एसपी के मुताबिक आरोपी
9 मई 2025 को 7 वर्षीय बच्ची को घर के बगल से तिलक समारोह से फुसलाकर उसे ले गया था और उसके साथ जंघन्य दुष्कर्म कर वहां से भाग गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी उपरोक्त पर आईपीसी की धारा 65(2)बीएनएस व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी, जिसके क्रम में आज आरोपी को नेपाल भागने के फिराक में घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा के साथ अन्धरपुरवा पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
पहले भी कई मामले दर्ज
एसपी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में अलग-अलग बरदात में थाना इकौना में आईपीसी की धारा 302, 376 और आईपीसी की धारा 504, 506 एवं आईपीसी की धारा 354 दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी टीम प्रभारी उप निरीक्षक नितिन यादव मुख्य आरक्षी रणविजय सिंह ,मुख्य आरक्षी तौफीक खान , मुख्य आरक्षी अवनीश सिंह आरक्षी ऋषभ गौड़ , आरक्षी अभिषेक सिंह, आरक्षी प्रवीण यादव , आरक्षी अभिषेक सिंह- सर्विलांस ,आरक्षी अमित- सर्विलांस तथा थाना इकौना पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार दूबे ,उप निरीक्षक अफजल सलीन खान उपनिरीक्षक प्रेमचंद ,उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय , उपनिरीक्षक विशाल यादव, उपनिरीक्षक अवनीश यादव , मुख्य आरक्षी रामसिंह आरक्षी सन्दीप यादव ,आरक्षी शेषराम वर्मा , आरक्षी चन्द्रेश कुमार , आरक्षी प्रिन्स चौधरी ,आरक्षी अतुल सिंह और आरक्षी अजय कुमार चौधरी शामिल रहे हैं।
वहीं, आरोपी ने जेल से छूटने के बाद बालिका की मां को धमकी देने के मामले में भी इस पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा है कि उनका प्रयास होगा कि इसे जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा कड़ी सजा दिलाई जाए। जिससे समाज में ऐसी दरिंदगी हरकत करने से पहले अपराधियों की रूह कांपे। वहीं, एसपी घनश्याम चौरासिया ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge