Sonbhadra News: बेखौफ चोरों ने प्रधान का घर खंगाला, लाखों के जेवरात उड़ाए

Sonbhadra News: प्रधान फूलपत्ती देवी पत्नी सुभाष के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तक सभी लोग जगे हुए थे।

Kaushlendra Pandey
Published on: 30 May 2025 3:04 PM IST
sonbhadra news
X
sonbhadra news

Sonbhadra News: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में बृहस्पतिवार की रात बेखौफ चोरों ने प्रधान के घर पर धावा बोल लाखों के जेवरात उड़ा दिए। 50 हजार की नकदी भी चोरी होने का दावा किया जा रहा है। उधर, चोरी के घटना की जानकारी पाकर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द खुलासे का भरोसा दिया। जिला मुख्यालय से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। महज एक सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद एक से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रधान फूलपत्ती देवी पत्नी सुभाष के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात 11 बजे तक सभी लोग जगे हुए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बताया जा रहा है कि रात 12 से 3 बजे के बीच किसी समय घर के पीछे से बाउंड्रीवाल फांदकर घुसे चोरों ने सबसे पहले

गैलरी के दाएं साइड कमरे वाले कमरे का ताला चटकाया और एक बक्से का ताला तोड़कर, उसमें रखी सोने की चेन, चांदी की दो पाजेब, दो पायल सोने की दो अंगूठी, सोने का एक लॉकेट, कपड़े में लपेट कर रखा 50 हजार नकद उड़ा लिया। इसके बाद चोरों ने उसके बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर चटकाया और उसमें रखे चांदी के जेवरातों के साथ ही अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

नींद खुलने पर परिवार के लोगों को हुई वारदात की जानकारी

प्रधान पति सुभाष ने बताया कि भोर में लगभग तीन बजे के करीब नींद खुली थी लेकिन मामला समझ नहीं पाए। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुलने पर संबंधित कमरों की तरफ नजर गई तो कमरे की हालत देख दंग रह गए। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे के साथ ग्रामीणों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

बताते चलें कि इस घटना के एक सप्ताह पूर्व में धनौरा गांव में दुस्साहसिक तरीके से हुई चोरी ने लोगों की नींद उड़ा दी थी। मामले में दुद्धी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के साथ मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। अभी इस मामले का खुलासा हो पाता, दूसरी बड़ी चोरी की घटना सामने आ गई। वहीं, मनोज कुमार सिंह का कहना था कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही प्रकण का खुलासा कर लिया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!