TRENDING TAGS :
Sonbhadra News : जनजातीय विरासत और अटूट आत्मबल की प्रतीक है सोनभद्र की संस्कृति, बोले केंद्रीय मंत्री- जनजाति सशक्तिकरण के लिए चलाया गया सबसे बड़ा अभियान
Sonbhadra News: राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने सोमवार को कहा कि सोनभद्र जिला और यहां की संस्कृति समृद्ध जनजातीय विरासत और अटूट आत्मबल की प्रतीक है।
Sonbhadra News
Sonbhadra News: केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने सोमवार को कहा कि सोनभद्र जिला और यहां की संस्कृति समृद्ध जनजातीय विरासत और अटूट आत्मबल की प्रतीक है। यहां धरती आबा जनजातीय जैसे अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजातीय सशक्तिकरण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वह धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत पंचायत रिसोर्स सेंटर विकास भवन में आयोजित जागरूकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
आजादी के बाद चलाया गया सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण अभियान: उइगे
उन्होंनें कहा कि यह अभियान आजादी के बाद का सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण अभियान हैं। 15 जून से 14 जुलाई तक चलाए गए इस अभियान के जरिए सोनभद्र के साथ देश के 520़ जनजातीय बहुल जिलों में परिवर्तन की एक बड़ी इबारत रची गई। कहा कि इन 30 दिनों में वह ़ आधार नामांकन/संशोधन, ़ आयुष्मान कार्ड, नए जनधन खाते, पीएम किसान, ़ सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग से जुड़े जो कार्य अभियान चलाकर किए गए, वह कार्य सामान्य तौर पर एक साल में किया जा रहा था।
जनजातीय गौरव ही राष्ट्र का गौरव
कहा कि जब भी हम जनजातीय समाज के उत्थान की बात करते हैं तो हमें इसके पीछे पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके अटूट संकल्प को याद रखना होगा। कहा कि पीएम ने यह सुनिश्चित किया है कि जनजातीय समाज केवल लाभार्थी ही नहीं, राष्ट्र निर्माण में एक सक्रिय भागीदार बनकर सामने आए। उनका मनाना है जनजातीय गौरव ही राष्ट्र गौरव है। कहा कि जनजातीय समाज को शैक्षिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जरिए जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के भी अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित है यह अभियान: संजीव
राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौंड़ ने कहा कि यह अभियान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित है। इसका उद्देश्य जनजातीय गांवों को आत्मनिर्भर तथा समृद्ध बनाना है। जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि कोई भी विकास तब तक पूर्ण नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित नहीं हो जाती। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, श्रवण कुमार गौंड ने भी अपने विचार रखे।
लाभार्थियों में वितरित किए गए प्रमाण पत्र
इस दौरान प्रधान मंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग जन प्रमाण-पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय स्वीकृति पत्र, वनाधिकार पट्टे की खतौनी सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण-पत्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। विभिन्न विभागों के लिए जनजातीय समाज के लिए संचालित योजनाओं से जुड़े स्टाल लगाए गए।
छात्राओं ने गीत-करमा नृत्य की दी प्रस्तुति:
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने दीप प्रज्ज्वलन, भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कस्तुरबा गॉधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान डीएम बीएन सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भाजपा महिला मेार्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, महामंत्री भाजपा कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, श्रवण गौंड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!