सुल्तानपुर में BJP विधायक और MLC के बीच मचा सियासी घमासान, भद्र ब्रदर्स को लेकर मची जंग

सुल्तानपुर में BJP विधायक विनोद सिंह और MLC देवेंद्र प्रताप आमने-सामने, भद्र ब्रदर्स को लेकर सियासी घमासान से गरमाई जिले की राजनीति।

Newstrack Desk
Published on: 5 Sept 2025 6:18 PM IST (Updated on: 5 Sept 2025 9:30 PM IST)
सुल्तानपुर में BJP विधायक और MLC के बीच मचा सियासी घमासान, भद्र ब्रदर्स को लेकर मची जंग
X

सुल्तानपुर में BJP के दो बड़े नेताओं के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है। BJP विधायक विनोद सिंह और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। इस 'लेटर वॉर' से जिले की राजनीति में काफी हलचल मच गई है। BJP विधायक विनोद सिंह ने हाल ही में सुल्तानपुर के SP नेता बाहुबली भद्र ब्रदर्स (सोनू-मोनू सिंह) के स्वर्गीय पिता और पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की मूर्ति हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। यह मूर्ति हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर लगी है। DM ने इस पत्र का तुरंत संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। इसके बाद, विधायक की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई, जिससे राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

विधायक विनोद सिंह के पत्र के विरोध में BJP एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह भी मैदान में आ गए। उन्होंने भी DM को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि ऐसी शिकायतों को संज्ञान में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ये दुर्भावना और बदले की भावना से की जा रही हैं। उन्होंने ऐसी शिकायतों के 'भयावह और दुखद परिणाम' आने की आशंका भी जताई। राजनीतिक हलकों में एमएलसी का यह कदम बाहुबली SP नेता चंद्र भद्र सिंह सोनू और उनके भाई यश भद्र सिंह मोनू के खुले समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

भद्र ब्रदर्स और विनोद सिंह के बीच यह विवाद पुराना है। विनोद जिस डिग्री कॉलेज के मालिक थे, वहां सोनू-मोनू के पिता इंद्रभद्र सिंह टीचर थे, जिनकी 1999 में हत्या हो गई थी। इसके बाद सोनू सिंह को मृतक आश्रित में नौकरी मिली। 2002 में सोनू SP से विधायक बने, जबकि विनोद सिंह 2007 में BSP से विधायक और फिर मंत्री बने। वर्चस्व की इसी लड़ाई की नींव तब पड़ी। 2013 में एक विवाद के बाद यह सियासी रंजिश व्यक्तिगत दुश्मनी में बदल गई। तब से दोनों पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

यह ताजा घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब जयसिंहपुर सदर सीट से BJP विधायक राजप्रसाद उपाध्याय पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। विधायक विनोद सिंह और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के आमने-सामने आने से सुल्तानपुर BJP के अंदर की खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!