TRENDING TAGS :
काशी में पहली बार CM योगी का 'जनता दर्शन', सुनीं लोगों की समस्याएं, बाढ़ पीड़ितों को बंधाया हौसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार यानी 30 अगस्त को वाराणसी दौरे पर पहुंचे।
CM Yogi In Varanasi (PHOTO: SOCIAL MEDIA)
CM Yogi In Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार यानी 30 अगस्त को वाराणसी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने पहली बार काशी में जनता से मुलाकात किया। उन्होंने आम जनता के बीच पहुंचे और एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। जनता दर्शन के दौरान कुल 102 फरियादियों ने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री योगी के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए वहां पर मौजूद पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी (डीएम) को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
जनता दर्शन में दिखाई दी मुख्यमंत्री की सख्त कार्यशैली
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने अधिकारियों को साफ़ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर पीड़ित को न्याय अवश्य मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी की इस पहल से फरियादियों के चेहरे पर संतोष झलकता दिखा। यह पहली बार था जब काशी में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बाढ़ पीड़ितों से सीएम योगी ने की मुलाक़ात
वाराणसी दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां बाढ़ से प्रभावित जगहों का भी जायजा लिया। वे सीधे राहत शिविर पहुंचे और वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने उनसे उनके हालाटन के बारे में जानकारी ली और प्रशासनिक स्तर पर मिल रही सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की समस्या न हो।
बच्चों को दिया दुलार और चॉकलेट
बाढ़ राहत शिविर में रह रहे छोटे-छोटे बच्चों से सीएम योगी मिले। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और उन्हें चॉकलेट दिए। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, वहीं पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता की प्रशंसा की।
जनता और बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत की उम्मीद
मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल प्रशासनिक सख्ती की ओर तेज़ी बढ़ता एक कदम है बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रदेश सरकार जनता के दुख-दर्द में साझीदार बनने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दर्शन के माध्यम से जहां लोगों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिला, वहीं बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री ने यह संकेत दिया कि सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।
अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी प्रशासन को आदेश दिया कि सभी फरियादियों की शिकायतों पर समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई हो। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर खासतौर से ध्यान देने के आदेश दिए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!