पाकिस्तान से ‘दोस्ती’ भारत को पसंद नहीं, अजरबैजान के राष्ट्रपति ने शहबाज के सामने उगला जहर

Azerbaijan President: राष्ट्रपति अलीयेव के अजरबैजान और आर्मेनिया की तनातनी का भी जिक्र किया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 2 Sept 2025 11:29 AM IST
Azerbaijan President-Pakistan PM
X

Azerbaijan President-Pakistan PM

Azerbaijan President Ilham Aliyev: अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने भारत पर बदला लेने और शत्रुता का बर्ताव करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के साथ अजरबैजान के संबंध काफी अच्छे है। इसके के चलते भारत वैश्विक मंचों पर अजरबैजान से बदला लेने की कोशिश करता है। भारत अजरबैजान के साथ शत्रुता का व्यवहार कर रहा है। उत्तरी चीन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) से अलग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक के दौरान अजरबैजान के राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी की है।

चीन में एससीओ बैठक के लिए पहुंचे अलीयेव और शहबाज शरीफ मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान अजरबैजान के समर्थन के लिए अलीयेव का आभार जताया। बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने त्रिपक्षीय अजरबैजान-तुर्की-पाकिस्तान की साझेदारी पर बल दिया। वहीं अजरबैजान के राष्ट्रपति ने एससीओ सदस्य न बन पाने के लिए भारत को जिम्मेदारी ठकराया। साथ ही पूरा ठिकरा भारत पर फोड़ते हुए नाराजगी भी जताई।

भारत की कार्रवाइयां हमारे खिलाफ : अलीयेव

अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सामने कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत का रवैया उनके देश के खिलाफ है। हालांकि इसके बाद अजरबैजान हमेशा पाकिस्तान के साथ अपने भाईचारे को ही प्राथमिकता देता है। वह पाकिस्तान के साथ संबंधों को बढ़ाने की कोशिश करेगा। अलीयेव ने यह भी कहा कि अजरबैजान और पाकिस्तान की साझेदारी राजनीतिक और रणनीतिक संबंधों पर आधारित है।

भारत का आर्मेनिया का समर्थन

इस बीच राष्ट्रपति अलीयेव के अजरबैजान और आर्मेनिया की तनातनी का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि दोनों देशों के बीच तनातनी में जहां पाकिस्तान और तुर्की ने अजरबैजान का समर्थन किया। वहीं भारत ने आर्मेनिया का समर्थन किया। जिस पर वह नाराजगी जताता रहा है। अलीयेव ने यह भी कहा कि वैश्विक मंचों पर भी भारत की कोशिश हमेशा अजरबैजान को कमजोर करने की रहती है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!