इतनी बड़ी गद्दारी! दोस्ती की आड़ में भारत की पीठ में घोंपा छुरा, इस देश ने पाकिस्तान के साथ मिला लिया हाथ

ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाते ही पाकिस्तान संग तेल डील का ऐलान किया। क्या अमेरिका की नई चाल भारत के लिए खतरे की घंटी है?

Gausiya Bano
Published on: 31 July 2025 10:58 AM IST
इतनी बड़ी गद्दारी! दोस्ती की आड़ में भारत की पीठ में घोंपा छुरा, इस देश ने पाकिस्तान के साथ मिला लिया हाथ
X

एक तरफ जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाते हुए व्यापारिक संबंधों को झटका दिया, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ व्यापार और ऊर्जा साझेदारी की घोषणा कर नई बहस छेड़ दी। ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर यह जानकारी शेयर की है। पाकिस्तान को अब अमेरिका से खुली मदद मिल रही है, ऐसे में कहा जा सकता है कि दोस्त-दोस्त कहकर ट्रंप ने भारत के खिलाफ नई चाल चल दी है।

पाकिस्तान को तेल डील की बड़ी पेशकश

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, "हमने पाकिस्तान के साथ एक बड़ा समझौता किया है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि अमेरिका इस साझेदारी का नेतृत्व करने वाली तेल कंपनी को चुन रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रंप ने कहा, "कौन जाने, शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।" इस बयान को भारत के खिलाफ एक कूटनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

टैरिफ की घोषणा से पहले बनी योजना?

ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय में आई जब उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की भी घोषणा की है। उनका आरोप है कि भारत और रूस के बीच हथियार और कच्चा तेल का लेन-देन चल रहा है, जो अमेरिका की नीतियों के खिलाफ है। यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी होगा।

ट्रंप ने इस फैसले की घोषणा ऐसे समय पर की है, जब भारत और अमेरिका के बीच छठे दौर की व्यापार वार्ता 25 अगस्त को होनी है। ऐसे में ट्रंप के बयानों ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दे दी है।

दक्षिण कोरिया से भी किया बड़ा सौदा

भारत और पाकिस्तान को लेकर की गई घोषणाओं के बीच ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से भी एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौता किया है। उन्होंने बताया कि दक्षिण कोरिया अमेरिका को 29.23 लाख करोड़ रुपये का निवेश देगा और अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद खरीदेगा। इसके बदले में अमेरिका दक्षिण कोरिया से केवल 15% टैरिफ वसूलेगा, जबकि अमेरिका पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। यह ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति को दर्शाता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!