कौन ज्यादा ताकतवर? कम्बोडिया को एक झटके में तबाह कर देगा थाईलैंड; शुरू हो गयी नई जंग!

Thailand Vs Cambodia: कंबोडिया ने सीमा पर स्थित शिव मंदिर के पास थाईलैंड के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया है तो वहीं कुछ ही घंटे के अंदर थाईलैंड ने 6 एफ-16 से ज़ोरदार जवाबी हमला किया।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 July 2025 3:15 PM IST (Updated on: 24 July 2025 3:39 PM IST)
Thailand Vs Cambodia
X

Thailand Vs Cambodia

Thailand Vs Cambodia: विश्व में एक नई और खतरनाक जंग छिड़ गई है। लेकिन इस बार रूस-ुयूक्रेन नहीं बल्कि... थाईलैंड और कंबोडिया देश हैं। आज गुरुवार को पहले कंबोडिया ने सीमा पर स्थित शिव मंदिर के पास थाईलैंड के सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया है तो वहीं कुछ ही घंटे के अंदर थाईलैंड ने 6 एफ-16 से ज़ोरदार जवाबी हमला किया। दोनों देशों के बीच साल 2008 से 2011 के बीच जंग पहले भी हो चुकी है। वैसे थाईलैंड को अमेरिका का करीबी माना जाता है और कंबोडिया को चीन का। थाईलैंड के पास अमेरिका और यूरोपीय देशों का आधुनिक हथियार हैं।

हथियार के मामले में चीन का मित्र कंबोडिया थाईलैंड से फिलहाल बहुत कमज़ोर है। हालांकि, चीन के पड़ोस में होने का लाभ जंग में उसे मिलने की उम्मीद है, लेकिन चीन ने अब तक किसी भी देश का साथ खुलकर खड़ा नहीं हुआ है।

चीन दोनों देशों से इस मामले को सुलझाने की अपील कर रहा है। चीन नहीं चाहता है कि ऐसा समय आए, जब उसे किसी एक का पक्ष लेने पर मजबूर होना पड़े। थाईलैंड भले ही ज्यादातर हथियार अमेरिका से लेता हो, लेकिन चीन उससे सीधेतौर पर दुश्मनी तब भी मोल नहीं लेता है।

थाईलैंड - कंबोडिया, कौन ज्यादा ताकतवर?

किसी देश की शक्ति इन तीन तरीकों से मापी जाती है। पहला उसकी कितनी संख्या है। दूसरा उसके पास कियना और किस तरीके से हथियार मौजूद हैं और तीसरा देश आर्थिक रूप से कितना ताकतवर है? आपको बता दे, थाईलैंड कंबोडिया से तीनों ही मामले में काफी ज्यादा मजबूत है। थाईलैंड की जनसंख्या तकरीबन 7.1 करोड़ के आसपास है। यह आंकड़ा साल 2023 का है। वहीं कंबोडिया की आबादी केवल 2 करोड़ के आसपास सिमित है। थाईलैंड के पास सैनिकों की संख्या भी कंबोडिया से काफी अधिक है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के पास करीब 3.6 लाख सक्रिय सैनिक मौजूद हैं और कंबोडिया के पास लगभग 2.2 लाख सैनिक मौजूद हैं। थाईलैंड के पास रिजर्व के रूप में 2 लाख सैनिक भी हैं, लेकिन कंबोडिया के पास ऐसा कुछ भी मौजूद नहीं है। इसके साथ ही, थाईलैंड का रक्षा बजट करीब 5 अरब डॉलर का है, जबकि कंबोडिया का रक्षा बजट मात्र 1 अरब डॉलर से भी कम ही ह। कंबोडिया का रक्षा बजट 84 करोड़ डॉलर है। क्रय शक्ति के मामले में भी थाईलैंड कंबोडिया से बहुत आगे है।

थाईलैंड के पास हथियारों का खजाना

देशभर में पर्यटन के लिए सबसे पसंदीदा थाईलैंड के पास हथियारों का खजाना है। थाईलैंड के पास तकरीबन 72 लड़ाकू विमान है, जिनमें से ज्यादातर अमेरिकी एफ सीरिज के लड़ाकू विमान हैं। बता दे, थाईलैंड ने कंबोडिया को करारा जवाब देने के लिए एफ-16 का पहले प्रयोग किया है।

बता दे, थाईलैंड के पास लगभग 258 हेलिकॉप्टर हैं। कंबोडिया के पास इसकी संख्या मात्र 21 है। इसी तरह थाईलैंड के पास 7 अटैक हेलिकॉप्टर भी है, जिससे कंबोडिया बिलकुल खाली है। इसके साथ ही, कंबोडिया के पास तकरीबन 644 टैंक है तो वहीं थाईलैंड के पास 635 टैंक है। ग्लोबल फायर पावर की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड के पास 16,000 से भी अधिक बख्तरबंद वाहन है तो वहीं, कंबोडिया इस मामले में फिहाल बहुत पीछे चल रहा है। स्वचलित तोपखाना की बात की जाए तो थाईलैंड के पास इसकी संख्या 50 और कंबोडिया के पास मात्र 30 है।

और तो और... थाईलैंड के पास इजराइल का रॉकेट लॉन्चर भी है। इजराइल ने शक्तिशाली ड्रोन भी थाईलैंड को दिया है, जो किसी भी देश में आतंक मचाने के लिए काफी है।

क्यों छिड़ा युद्ध ?

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध की शुरुआत साल 2008 में ही हो गयी थी। दोनों की सीमा पर एक 9वीं सदी का शिव मंदिर है। इसे कंबोडिया ने अपने नाम से यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करा लिया, जिसे थाईलैंड ने बेहद गलत बताया। जानकारी के मुताबिक, इस शिव मंदिर की स्थापना खमेर सम्राट सूर्यवर्मन ने किया था। इसपर थाईलैंड का कहना है कि यह मंदिर उसके हिस्से में आती है, जिसे कंबोडिया अपने नाम से करवाना चाहता है। बता दे, इस युद्ध में पिछले 17 साल में लगभग 42 लोग मारे जा चुके हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!