TRENDING TAGS :
थाईलैंड- कंबोडिया के बीच 'महायुद्ध' शुरू, एयरस्ट्राइक से मची तबाही, अमेरिका ने जारी की चेतावनी
Thailand and Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग जारी है। कंबोडिया की ओर से BM-21 रॉकेट हमले में थाईलैंड में भारी तबाही हुई, वहीं जवाब में थाईलैंड ने एयरस्ट्राइक की।
Thailand Cambodia war
Thailand Cambodia War: रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा जैसे युद्धों के बाद अब एशिया में एक और बड़ा सैन्य संघर्ष शुरू हो गया है। इस बार थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर अब गोलीबारी और रॉकेट हमले शुरू हो गए हैं।
कंबोडिया के रॉकेट हमले से थाईलैंड में तबाही
कंबोडिया की सेना ने थाईलैंड के एक गैस स्टेशन पर BM-21 रॉकेट से हमला कर दिया, जिससे वहां भारी तबाही मच गई। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी डर का माहौल है। कई स्थानों पर थाई सैनिक जमीन पर लेटकर खुद को बचाते नजर आए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई स्कूली बच्चे और आम नागरिक घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
अमेरिका ने जारी की सुरक्षा चेतावनी
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ते तनावर और गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने थाईलैंड और कंबोडिया में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सीमा क्षेत्रों से तुरंत दूर चले जाएं और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी का पालन करें। 24 जुलाई को रॉकेट और तोपों से किए गए हमलों के चलते अमेरिका ने इसे उच्च सुरक्षा जोखिम माना है और सभी नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है।
थाईलैंड का जवाबी हमला: एयरस्ट्राइक की खबर
कंबोडिया के हमले के बाद, अब थाईलैंड ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि थाईलैंड ने F-16 फाइटर जेट्स की मदद से कंबोडिया में एयरस्ट्राइक की है। हालांकि, अभी तक इस कार्रवाई की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एशिया में तनाव उच्च स्तर पर
एशिया में इस वक्त तनाव उच्च स्तर पर है। पहले रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा के बीच संघंर्ष जारी था और अब थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध से स्थिति और खराब हो गई है। अगर दोनों देश जल्द कूटनीतिक रास्ता नहीं अपनाते, तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस वक्त अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस नए युद्ध पर टिकी हुई हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!