TRENDING TAGS :
Mahindra XUV 3XO REVX Launch: Mahindra ने लॉन्च किया XUV 3XO नया वेरिएंट, मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Mahindra XUV 3XO REVX Launch: महिंद्रा ऑटो ने अपनी जबरदस्त कार XUV 3XO REVX वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ये वेरिएंट सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ चलता है
Mahindra XUV 3XO REVX Launch(photo-social media)
Mahindra XUV 3XO REVX Launch: महिंद्रा ऑटो ने अपनी जबरदस्त कार XUV 3XO REVX वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। ये वेरिएंट सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ चलता है, इस नए ट्रिम में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इसमें आपको कमाल के फीचर्स देखने को मिलेंगे, आइए Mahindra XUV 3XO REVX नए वेरिएंट की कीमत और फीचर्स पर नजर डालते हैं।
जानें Mahindra XUV 3XO REVX की कीमत
नई XUV 3XO REVX ट्रिम लाइन को चार वेरिएंट REVX M, REVX M(O), REVX A, और REVX A AT में लॉन्च किया गया है। REVX M, MX2 पर बेस्ड है, इसके बावजूद यह MX2 Pro से 60,000 रुपये सस्ता है। यह जबरदस्त फीचर्स के साथ आती है, मिड-स्पेक XUV 3XO AX5 पर बेस्ड है, लेकिन इसकी कीमत AX5 से करीब 60,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर अधिक फीचर्स मिलते हैं।
मिलेगा जबरदस्त इंजन
REVX M और REVX M(O): इन दोनों वेरिएंट में कमाल का इंजन मिलने वाला है। 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, यह मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
REVX A और REVX A AT: 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है।
Mahindra XUV 3XO REVX का एक्सटीरियर
यह बाहर से बेहद जबरदस्त दिखती है, साथ ही इसमें ब्लैक 16-इंच के व्हील्स मिलते हैं। इसमें आपको बॉडी-कलर्ड ग्रिल दी गई है। नए वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन कलर स्टैंडर्ड मिलते हैं। आप इसे पांच कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे में ब्लैक रूफ में शामिल है।
देखें इसके फीचर्स
XUV 3XO REVX M: इस कार में ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं, जो केबिन को एक डुअल-टोन लुक देते हैं। सेफ्टी का ख्याल रखते हुए उन वेरिएंट्स के समान हैं जिन पर ये आधारित हैं, REVX की फीचर्स लिस्ट थोड़ी लंबी है। इसमें सीट हाइट एडजस्टमेंट, सभी पिछली सीट के यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेड रेस्ट और कप होल्डर के साथ रियर सीट आर्म रेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
XUV 3XO REVX A: इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, इसके साथ ही REVX A में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6 स्पीकर्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स, एक रियर वाइपर और डिफॉगर और एक रियर कैमरा दिया गया है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge