×

Ramayana Movie के बजट के बारे में दी गई गलत जानकारी नहीं लगे 1600 करोड़, जाने रियल बजट

Ramayana Movie Budget: रणवीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण मूवी के बजट के बारे में दी गई थी गलत जानकारी

Shikha Tiwari
Published on: 15 July 2025 10:49 AM IST (Updated on: 15 July 2025 11:40 AM IST)
Ramayana Movie Budget
X

Ramayana Movie Real Budget (Image Credit- Social Media)

Ramayana Movie Update: नमित मल्होत्रा की पौराणिक महाकथा पर आधारित रामायण मूवी बना रहे हैं। जिसके बारे में कहा गया है कि रामाणय मूवी एक बार ही नहीं दो अलग-अलग भागों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा। दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताों ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म के टीजर के VFX की दर्शकों ने काफी ज्यादा तारीफ की है। फिल्म के पहली झलक के बाद ये फिल्म लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। जिसके पीछे की वजह इस फिल्म का बजट बताया गया था। लेकिन अब जाकर इस फिल्म के बजट के बारे में जो कहा जा रहा है वो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। चलिए जानते हैं Ramayana Movie का वास्तविक बजट कितना है।

रामायण मूवी का बजट कितना है (Ramayana Movie Budget)-

रामायण मूवी के बारे में कहा जा रहा था कि फिल्म का बजट आजतक जितनी भी फिल्में बनी हैं, उन सबसे ज्यादा बजट है। यानि आजतक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। Ramayana Movie का बजट 1600 करोड़ रूपए बताया गया था। रामायण पार्ट 1 का बजट 900 करोड़ रूपए बताया गया था। तो वहीं रामायण पार्ट 2 का बजट 700 करोड़ रूपए बताया गया था।

लेकिन अब जाकर खबरें कुछ और ही आ रही हैं मीडिया रिपोर्ट कि माने तो Ramayana Movie का वास्तविक बजट 1600 करोड़ रूपए नहीं है। फिल्म का बजट 4000 करोड़ रूपए के करीब है। ये बजट बहुत ज्यादा है। जोकि फिल्म को आजतक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल करता है। बता दे फिल्म का बजट इसलिए इतना ज्यादा है क्योंकि फिल्म मेकर्स के अनुसार वो सबसे लंबी फिल्म बना रहे हैं। जोकि भारतीय पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इसलिए वो चाहते हैं कि फिल्म इतनी अच्छी बने की इसकी चर्चा देश-विदेश हर जगह हो।



Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!