Spirit Movie को लेकर आया ऐसा अपडेट, प्रभास के फैंस सुनकर हो जाएंगे खुश

Spirit Movie Update: प्रभास की फिल्म स्पिरिट के माध्यम से संदीप वांगा एक पूरी फ्रैंचाइजी करना चाहते हैं विकसित

Shikha Tiwari
Published on: 22 Oct 2025 4:00 PM IST
Prabhas Spirit Part 1 And Spirit Part 2 Release Date
X

Prabhas Spirit Movie Update (Image Credit- Social Media)

Prabhas Spirit Movie Update: एनिमल की अपार सफलता के बाद निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में बड़े विचार बना रहे हैं। बता दे कि एनिमल के बाद संदीप वांगा रेड्डी प्रभाष की स्पिरिट मूवी के लिए काम करेंगे। इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से है। तो वहीं अब जाकर Prabhas की फिल्म Spirit को लेकर अपडेट आया है।

प्रभास की फिल्म स्पिरिट पर आया अपडेट (Prabhas Spirit Movie Update)-

रिपोर्ट कि माने तो प्रभास की स्पिरिट मूवी के लिए संदीप वांगा रेड्डी एक बड़ी प्लैनिंग कर रहे हैं। वांगा इस फिल्म को एक पूरी फ्रैंचाइजी में विकसित कर रहे हैं। वे स्पिरिट को एक क्लिफहैंगर, जिसे ओपन क्लाइमेक्स भी कहा जाता है। इसके साथ समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। इससे दूसरी फिल्म के लिए एक बेहतरीन मंच तैयार होगा और दर्शकों को आगे की कहानी के लिए उत्साहित कर देगा।

प्रभास के पुलिस वाले किरदार के ईर्द-गिर्द एक पूरी दुनिया गढ़ने की योजना है। दर्शकों को अंत में अनुमान लगाने के लिए छोड़ देने से, वे यह देखने के ललिए उत्सुक हो जाएंगे। कहानी में आगे क्या होता है। किसी फ्रैंचाइजी को लॉन्च करने का यह एक लोकप्रिय तरीका है और वांगा इसके लिए उत्सुक हैं।

इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए फैन्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, Spirit Movie की शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होगी। प्रभास अपनी दूसरी बड़ी फिल्म द राजा साहब के जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद सेट पर आएंगे। Spirit का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया गया था।

संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित Spirit एक आगामी पुलिस एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास और त्रिप्ती डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे कथित तौर पर एक नई फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म के रूप में योजनाबद्ध किया जा रहा है। इसका निर्माण फरवरी 2026 में शुरू होने वाला है। तो वहीं खबरों की माने तो स्पिरिट दो पार्टो में बनेगी।


1 / 7
Your Score0/ 7
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!