TRENDING TAGS :
Prabhas Movie Spirit Song:प्रभास के जन्मदिन पर संदीप रेड्डी वांगा ने जारी किया स्पिरिट का पहला गाना
Prabhas Spirit Movie Song Bad On Habit: प्रभास की फिल्म स्पिरिट से उनके जन्मदिन पर उनकी फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है
Prabhas Spirit Movie Song Bad On Habit Song Out (Image Credit- Social Media)
Prabhas Spirit Movie Song: साउथ के सुपरस्टार प्रभास जो कि घर-घर में बाहुबली के नाम से जाने जाते हैं।आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर अपडेट जारी किया गया है। तो वही प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट का पहला गाना आज संदीप रेड्डी वंगा ने जारी किया है।
प्रभास की फिल्म स्पिरिट का गाना 'बैड ऑन हैबिट' हुआ रिलीज (Prabhas Spirit Movie Song Bad On Habit)-
प्रभास आज अपना 46वा जन्मदिन मना रहे हैं।उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर किये गये हैं।तो वही प्रभास की फिल्म स्पिरिट से आज उनका पहला गाना बैड ऑन हैबिट रिलीज किया गया है।
ये गाना कई भाषाओं में है।तो वही फिल्म के पहले गाने के साथ फिल्म की कास्ट पर भी अपडेट जारी किया गया है। बता दे की स्पिरिट फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली थी। लेकिन बिजी सेडुले के चलते दीपिका पादुकोन ने फिल्म से दूरी बना ली।जिसके बाद बहुत विवाद हुआ था।तो वही अब स्पिरिट फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी ने ले ली है।इसके अलावा फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रभास की फिल्म स्पिरिट अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी. तो वही फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई है। अनुसार, स्पिरिट को सिर्फ़ एक फिल्म के रूप में नहीं बनाया जा रहा है। ऐसा लगता है कि वांगा इस पुलिस एक्शन फिल्म को एक पूरी फ्रैंचाइज़ी में विकसित कर रहे हैं। यह फिल्म, जिसमें त्रिप्ति डिमरी भी हैं , निर्देशक की एक पूरी तरह से नई पुलिस दुनिया की शुरुआत हो सकती है।
निर्माता फिल्म के अंत के लिए एक बेहद दिलचस्प विचार पर चर्चा कर रहे हैं। वे स्पिरिट को एक क्लिफहैंगर, जिसे ओपन क्लाइमेक्स भी कहा जाता है, के साथ समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। इससे दूसरी फिल्म के लिए एक बेहतरीन मंच तैयार होगा और दर्शकों को आगे की कहानी के लिए उत्साहित कर देगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!






