TRENDING TAGS :
Bharat Band Live Update: भारत बंद का असर, ट्रेड यूनियनों का नीतियों के खिलाफ बगावत, रुकी देश की रफ्तार
Bharat Bandh Today Updates: केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कहा कि वह ट्रेड यूनियनों से बातचीत को तैयार है, लेकिन यूनियनों का आरोप है कि मौजूदा सरकार ने श्रमिकों, नियोक्ताओं और सरकार के बीच मौजूद त्रिपक्षीय संवाद व्यवस्था को कमजोर कर दिया है।
Bharat Bandh Today
Bharat Band Today Live Updates: आज यानी 9 जुलाई को देशभर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन्स और किसान संगठन भारत बंद के तहत हड़ताल पर है। यह हड़ताल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं और सरकारी संपत्तियों के निजीकरण के खिलाफ है। इसके तहत बैंक, बीमा, डाक और परिवहन जैसी सुविधाएं सब बंद हैं। यूनियन का दावा है कि देशभर में 25 करोड़ कर्मचारी हड़ताल पर है और ये सभी कर्मचारी मोदी सरकार की उन नीतियों का विरोध कर रहे हैं, जिन्हें वे मजदूर-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक मानते हैं।
कौन-कौन है शामिल?
इस हड़ताल में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन्स (CITU), हिंद मजदूर सभा (HMS), सेल्फ एम्प्लॉयड वीमेन्स एसोसिएशन (SEWA), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF), यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (AICCTU), ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) शामिल है।
भारत बंद का दिखा असर, सामान्य जनजीवन प्रभावित
भारत बंद का असर देशभर में दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले में वाम दलों से जुड़े यूनियन भारत बंद में शामिल हुए और उन्होंने जगह-जगह चक्का जाम किया। वहीं ओडिशा के भुवनेश्वर में राजमार्ग अवरुद्ध होने और केरल के कोट्टायम में दुकानों और मॉल के बंद रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
Live Updates
- 9 July 2025 2:32 PM IST
मुंबई में बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल
भारत बंद हड़ताल में मुंबई में बैंक कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने बैंकों के निजीकरण के खिलाफ नारे लगाए।
- 9 July 2025 2:29 PM IST
AITUC की महासचिव का बयान
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'भारत बंद की हड़ताल पूरे देश में शुरू हो गई है। मुझे पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु और बिहार सहित अन्य राज्यों से आंदोलन की रिपोर्ट्स मिली हैं।
- 9 July 2025 1:11 PM IST
पश्चिम बंगाल: सामान्य जनजीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार का कदम
भारत बंद का असर देशभर में देखने को मिल रहा। कई जगह लोग रैली निकालते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे। इस बीच सरकार की तरफ से सामान्य जनजीवन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। इसके लिए कोलकाता पुलिस की दक्षिण उपनगरीय संभाग की उपायुक्त बिदिशा कलिता दासगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
- 9 July 2025 1:05 PM IST
पश्चिम बंगाल में वामपंथी समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल में वामपंथी समर्थकों ने ट्रेड यूनियन हड़ताल लागू करने की कोशिश की तो इस बीच पुलिस से झड़प हो गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्थकों ने जुलूस निकाले और सड़क व रेलमार्ग अवरुद्ध करने की कोशिश की। माकपा समर्थकों ने कई हिस्सों में रेल पटरियां अवरुद्ध कर दीं। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने पटरी खाली कराने की कोशिश की।
- 9 July 2025 12:43 PM IST
केरल में भारत बंद का असर
केरल में भारत बंद के तहत 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से सभी सेवाएं ठप्प हो गई हैं। परिवहन, बैंकिंग, वाणिज्य और पर्यटन बाधित हो गया, जिससे आम लोगों का काफी परेशानी हो रही। वहीं एर्नाकुलम जिले में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं। निजी बसें सड़कों से नदारद है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge