TRENDING TAGS :
बड़ा चमत्कार! अहमदाबाद प्लेन हादसे में सब कुछ भस्म, पर लोहा गला देने वाली अग्नि नहीं जला सकी भगवदगीता का एक भी पन्ना
Ahmedabad Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद रेस्क्यू कर रही टीम को एक चौंकाने वाली चीज हाथ लगी। रेस्क्यू टीम को एक भगवदगीता मिली।
Ahmedabad Air India Plane Crash
Ahmedabad Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई। यहां एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के चंद मिनटों में ही एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। हादसे में 241 यात्रियों की असमय जान चली गयी। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। विमान के क्रैश होने के बाद कुछ भी नहीं बचा। चारों ओर लाशें और मलबा बिखरा हुआ था। जिसे देखकर किसी का भी दिल बैठ जाए।
वहीं इस विमान हादसे में चमत्कार भी देखने को मिला। जहां विमान के क्रेश होने के बाद सभी यात्रियों की जलने से मौत हो गयी। वहीं उसी विमान में सवार एक यात्री की जान बच गयी। वहीं विमान हादसे के बाद रेस्क्यू कर रही टीम को एक चौंकाने वाली चीज हाथ लगी। रेस्क्यू टीम को एक भगवदगीता मिली। माना जा रहा है कि कोई यात्री इस पवित्र ग्रंथ को साथ लेकर लंदन जा रहा था। लेकिन बड़ी हैरान करने वाली बात यह थी कि जहां विमान के क्रैश होने के बाद आग लग गयी जिसमें सबकुछ भस्म हो गया।
भगवदगीता के किसी भी पेज को कोई नुकसान नहीं
वहीं मलबे में मिली भगवदगीता पूरी तरह से सुरक्षित मिली। उसका एक भी पेज जला नहीं था। लोग इस ग्रंथ के सुरक्षित मिलने को चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी भगवदगीता ग्रंथ के मलबे में मिलने की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एक कर्मी मलबे के बीच से भगवदगीता को उठाकर दिखा रहा है। वह ग्रंथ के पन्ने खोलकर भी दिखाता है।
जिसमें यह साफ नजर आ रहा है कि भगवदगीता के किसी भी पेज को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जहां मलबे में विमान के टूटे-फुटे हिस्से और सभी चीजें जली हुई मिली। वहीं भगवदगीता के सुरक्षित मिलने को लोग चमत्कार मान रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 12 जून को एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट एआई-171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ ही मिनटों के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। विमान में सवार कुल 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गयी। वहीं एक यात्री रमेश विश्वास भीषण विमान हादसे में सुरक्षित बच गये।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!