TRENDING TAGS :
Chandra Grahan 2025 Live Updates: साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुरू, कब होगा इसका समापन? यहां जानें हर डिटेल
Chandra Grahan 2025 Live Updates: चंद्र ग्रह शुरू हो गया है। यह कितने बजे तक चलेगा और ग्रहण से जुड़ी हर खबर यहां देखें...
Chandra Grahan 2025 Live Updates
Chandra Grahan 2025 Live Updates: आज 7 सितंबर, 2025 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण और पूर्ण चंद्रग्रहण लग चुका है। इस मौके पर रात में आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाई देगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नजर आएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप सहित दुनियाभर के करीब 85 प्रतिशत आबादी देख सकेगी।
ग्रहण की शुरुआत आज रविवार की रात 9:58 बजे से हो गई है और इसका समापन 8 सितंबर की तड़के सुबह 1:26 बजे होगी। यानी स्थानीय ग्रहण का समय 3 घण्टे 28 मिनट्स 02 सेकण्ड्स का है। वहीं चंद्र ग्रहण का उच्च काल रात 11:41 बजे से होगा और इस दौरान पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा, जिसमें ब्लड मून का अनोखा नजारा देख सकेंगे। चंद्रग्रहण से जुड़ी हर जानकारी के लिए नीचे पूरी खबर से गुजर जाइए।
Live Updates
- 7 Sept 2025 10:36 PM IST
यूपी में भी चंद्रग्रहण का आगाज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिखा चंद्र ग्रहण का आगाज
- 7 Sept 2025 10:22 PM IST
ब्लड मून का सटीक समय क्या है?
ब्लड मून की टाइमिंग रात 11:00 बजे से शुरू होगी और 12:22 तक रहेगी।
- 7 Sept 2025 10:10 PM IST
दिल्ली से चंद्रमा की तस्वीर
दिल्ली में अशोक स्तंभ के पीछे चमकता हुआ चंद्रमा दिखाई दिया।
- 7 Sept 2025 4:23 PM IST
Chandra Grahan Ke Fayde-Nuksan: चंद्र ग्रहण के फायदे और नुकसान क्या होते हैं, जानिए?
चंद्रग्रहण के फायदे क्या हो सकते है? ग्रहण के समय दान करना सबसे शुभ माना गया है। चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और चंद्र दोष भी दूर होता है। ग्रहण के दौरान किया गया मंत्रजप सामान्य दिनों से कई गुना फल देता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
- 7 Sept 2025 4:21 PM IST
Lucknow Chandra Grahan Timing: चंद्र ग्रहण लखनऊ और भारत के किन शहरों में कब और कहां दिखेगा?
Lucknow Chandra Grahan Timing: 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसे ब्लड मून भी कहते है। ऐसा तब होता है जब चांद पृथ्वी की छाया से गुजरते हुए गहरे लाल रंग का हो जाता है। यह ग्रहण दुर्लभ खगोललिय घटना है। यह घटना एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगी। यह ग्रहण राहु नक्षत्र शतभिषा में शुरू हौकर गुरु के नक्षत्र पूर्वभाद्रपद में रहेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
- 7 Sept 2025 4:19 PM IST
Chandra Grahan Blood Moon 7 Sept 2025: आज रात का अद्भुत नजारा: 5 घंटे 27 मिनट, ब्लड मून चंद्र ग्रहण
भारत में आज रात आसमान एक अद्भुत खगोलीय घटना का साक्षी बनने जा रहा है। करीब 5 घंटे 27 मिनट लंबा चंद्रग्रहण शाम 8 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और रात 2 बजकर 25 मिनट तक चलेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
- 7 Sept 2025 4:16 PM IST
Chandra Grahan Ka Prabhav: संवत 2082 का पहला चन्द्र ग्रहण, जनता में बढ़ायेगा असंतोष
संवत 2082 में दिखने वाले दो चन्द्र ग्रहण में से प्रथम 7 सितंबर, 2025, भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा विक्रम संवत 2082 , को लगनेवाला ‘खग्रास चन्द्र ग्रहण’ अंटार्कटिका, पश्चिम प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर यूरोप, पूर्वी अटलांटिक महासागर के देशों भारत में दृश्य है। यह खग्रास चन्द्रग्रहण भारत के सभी हिस्सों में शुरु से अन्त तक देखा जा सकेगा। भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि में 9 बजकर 57 मिनट पर, मध्य रात्रि 11 बजकर 41 मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि में 1 बजकर 27 मिनट पर होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
- 7 Sept 2025 4:12 PM IST
यूपी में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? इस जिले में तय समय से पहले आएगा नजर, जानें अपने शहर का टाइम
साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज (07 सितंबर 2025) रात लग रहा है। चंद्र ग्रहण के आरंभ होने से नौ घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखायी देगा। इसलिए सूतक काल यहां मान्य होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ही नहीं अन्य जनपदों में भी ग्रहण नजर आएगा। ज्योतिषों के मुताबिक राजधानी लखनऊ में रविवार रात्रि 09.57 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात में 01.27 बजे समापन होगा। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे सूतक लग जाएगा। सूतक काल में कोई भी शुरू कार्य करना वर्जित माना गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!