×

चलती कार में नाबालिगों के उतारे कपड़े, फिर की ऐसी गंदी हरकत की शर्म से झुक जाएगीं आंखे

Maharashtra News: महाराष्ट्र में कर्ज न चुकाने पर दो नाबालिग लड़कों को पहले तो कार में बंधक बनाया गया। फिर दोनों को निर्वस्त्र कर ओवर सेक्स (मुख मैथुन) के लिए मजबूर किया गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 July 2025 12:43 PM IST
Maharashtra News
X

Maharashtra News

Maharashtra News: महाराष्ट्र में इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली घटना घटित हुई। यहां दो नाबालिग लड़कों को कर्ज न चुकाने पर तालिबानी सजा दी है। दोनों को इस कदर अपमानित किया गया। जिसके बारे में सुनकर किसी की भी आंखे शर्म से झुक जाएगीं। महाराष्ट्र में कर्ज न चुकाने पर दो नाबालिग लड़कों को पहले तो कार में बंधक बनाया गया। फिर दोनों को निर्वस्त्र कर ओवर सेक्स (मुख मैथुन) के लिए मजबूर किया गया।

दरिंदों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया। दोनों नाबालिगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नाबालिग लड़के की मांग की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ अपहरण, मारपीट, अप्राकृतिक यौन संबंध समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया है।

उधार न चुकाने पर बनाया बंधक

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के परभणी इलाके में रहने वाले दो नाबालिक लड़कों ने एक शख्स से कुछ रुपए उधार लिये थे। जब लड़कों ने उधार चुकाने में असमर्थता जतायी और कुछ और वक्त मांगा तो शख्स भड़क गया। उसने दोनों नाबालिग लड़कों को कार में बंधक बना लिया। इसके बाद चलती कार में दोनों लड़कों के कपड़े उतार दिये और फिर आपस में किशोरों को ओवर सेक्स करने के लिए विवश किया।

यहीं नहीं आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि जिन लड़कों के साथ यह शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई। उनमें एक की उम्र 19 साल बतायी जा रही है। वहीं दूसरा उससे भी कम उम्र का है। घटना के बाद दोनों किशोरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए 25 साल के गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गौतम ने ही किशोरों को कर्ज में रुपए दिये थे। वहीं पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी, देराज और भरत के रुप में की है। पुलिस अन्य तीनों आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story