45 बार घोंपा चाकू, छलनी किया शरीर..., भौचक्क देखता रहा पति, राज खुलने पर सामने आया खौफनाक सच

Madhya Pradesh Crime: कुछ बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाहिता को एक दो नहीं बल्कि 45 बार चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 24 Sept 2025 8:40 AM IST
Madhya Pradesh Crime
X

Madhya Pradesh Crime

Madhya Pradesh Crime: मध्यप्रदेश के खडंवा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। यहां कुछ बदमाशों ने दंपती के साथ लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाहिता को एक दो नहीं बल्कि 45 बार चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पति भौचक्क होकर पत्नी के शरीर को छलनी होते देखता रहा। उसके ज्यादा चोट भी नहीं आयी।

इस कहानी को जिसने भी सुना। उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। जिसके जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पूरी कहानी ही पलट गयी। महिला की हत्या लूटपाट में नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत हुई। महिला की हत्या उसके पति ने सुपारी देकर करवायी थी।

हत्याकांड को अंजाम देने को देखा क्राइम पेट्रोल

बदमाशों ने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड देखकर हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के पति के मित्र हैं।

हत्या करने के लिए दी थी एक लाख की सुपारी

मामला मध्य प्रदेश के पदमनगर थाना क्षेत्र के डिगरिस का है। जहां एक महिला की बदमाशों ने 45 बार चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था। इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। तब पुलिस को हेमंत उर्फ कान्हा नाम के एक शख्स पर शक गहराया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तब मामले का पूरा भंडाफोड हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने एक लाख रुपए की सुपारी देकर करायी थी। हेमंत ने बताया कि आर्यन और राजेंद्र नाम के दो लोगों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने सुपारी के रुप में दिये गये एडवांस दस हजार रुपए और चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पति महेंद्र ने पेट दर्द का बहाना बना पत्नी को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकला। रास्ते में सुनसान जगह पर पति के तीनों दोस्त पहुंच गये और हमला कर दिया। आरोपियों ने महिला पर चाकू से 45 बार वार किया। लेकिन पति को ज्यादा चोट नहीं आयी।

पुलिस को इस पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी पति महेंद्र ने महिला के साथ दूसरा विवाह किया था। लेकिन विवाह के बाद से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। महेंद्र के मुताबिक पत्नी का उसके और परिवार के लोगों के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। जिससे आजिज होकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बना डाली।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!