TRENDING TAGS :
Rekha Gupta Bungalow Tender: रद्द हुआ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बंगले का 60 लाख का टेंडर, सामने आई बड़ी वजह
Rekha Gupta Bungalow Tender: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन रोक दिया गया है, उनके बंगले का टेंडर रद्द हो गया है।
Rekha Gupta Bungalow Tender(photo-social media)
Rekha Gupta Bungalow Tender: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन रोक दिया गया है, उनके बंगले का टेंडर रद्द हो गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के आधिकारिक आवास राज निवास मार्ग पर बंगला नंबर-1 के एक टेंडर सामने आया था। इसके बाद सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने 7 जुलाई को निकले टेंडर को रद्द कर दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने एक पत्र शेयर किया है जिसमें यह सामने आया है कि सीएम के बंगले का टेंडर रोक दिया गया है।
60 लाख का टेंडर हुआ कैंसिल
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के काम के लिए 60 लाख का टेंडर निकाला गया था, इसमें 14 एसी, 9 लाख की टीवी, 6 लाख की लाइटिंग समेत कई और भी चीज़े शामिल थी। टेंडर निकलने के बाद 60 दिनों के अंदर काम पूरा होना था। बता दें की सीएम रेखा गुप्ता को बंगला नंबर-1 और बंगला नंबर-2 के नाम से दो बंगले अलॉट हुए हैं। इसमें वह बंगला नंबर-1 में रहेंगी और बंगला नंबर-2 का इस्तेमाल कैंप कार्यालय के रूप में करने वाली हैं। दिल्ली में इस साल ही विधानसभा चुनाव हुए थे।
‘शीशमहल’ की वजह से गई केजरीवाल सरकार?
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री जिस बंगले में रहते थे, भाजपा ने उसका नाम शीशमहल रखा था। इसमें यह सामने आया था कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसों को लेकर यह बंगला तैयार किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छे वोटों से जीत हासिल की और रेखा गुप्ता ने दिल्ली की कमान संभाली। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के बंगले में रहने से इंकार कर दिया। इसके बदले उन्हें अलग बंगला अलॉट कर दिया।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge