OMG! GST से पहले ही महिंद्रा ने घटाए दाम, Thar और Scorpio जैसी SUVs पर भारी छूट

Mahindra SUV Discount 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में GST काउंसिल की बैठक में एक नया टैक्स ढांचा पेश किया। इसके तहत अब देश में सिर्फ 5% और 18% दो ही स्लैब रहेंगे।

Jyotsna Singh
Published on: 10 Sept 2025 12:35 PM IST (Updated on: 10 Sept 2025 2:22 PM IST)
Mahindra SUV Discount 2025
X

Mahindra SUV Discount 2025 (Image Credit-Social Media)

Mahindra SUV Discount 2025: GST नियमों में बदलाव की वजह से भारत का ऑटोमोबाइल बाजार इन दिनों सुर्ख़ियों में है। ग्राहकों के साथ ही साथ ज्यादातर कंपनियां 22 सितंबर 2025 का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। यह वही दिन है जब नया GST स्ट्रक्चर लागू होगा। लेकिन महिंद्रा ने इस तारीख से पहले ही एक घोषणा कर सबको हैरान कर दिया। कंपनी ने त्योहारी सीजन के उत्साह में अपने ग्राहकों को खुश करते हुए दाम घटाने का फ़ैसला अभी से कर लिया है। यानी Thar, Scorpio, Bolero और XUV700 जैसी पॉपुलर SUVs अब पहले से 1.56 लाख रुपये तक सस्ती मिल रही हैं। आइए जानते हैं कंपनी के इस फैसले की वजह, किन गाड़ियों पर कितनी कटौती हुई है और इसका ग्राहकों को क्या सीधा फ़ायदा मिलने जा रहा है -

GST लागू होने की तय डेट से पहले कंपनी ने क्यों घटाई कीमतें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में GST काउंसिल की बैठक में एक नया टैक्स ढांचा पेश किया। इसके तहत अब देश में सिर्फ 5% और 18% दो ही स्लैब रहेंगे। जबकि लग्ज़री और सिन गुड्स पर 40% टैक्स चार्ज किया जाएगा। ये बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होने की तैयारी है। ऑटोबाजार में इस बदलाव के बाद GST के नए ढांचे के मुताबिक, 1200cc तक की पेट्रोल कारें और 1500cc तक की डीज़ल कारें, जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, अब 28% की बजाय सिर्फ 18% GST के साथ बिक्री की जाएंगी। इस तरह ग्राहकों को यानी सीधे-सीधे 10% की राहत मिलेगी। यही वजह है कि त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री को प्रमोट करने के लिए कंपनियों को तय समय से पहले ही वाहनों की कीमतों में कटौती की गुंजाइश मिल रही है।



इसी कड़ी में बाकी कंपनियां जहां तारीख का इंतज़ार कर रही हैं, वहीं महिंद्रा ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तुरंत फायदा देना शुरू कर दिया है। कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि 'सभी लोग 22 सितंबर कह रहे हैं… हमने कहा अभी।'

महिंद्रा की किन गाड़ियों पर कितनी कटौती का मिल रहा लाभ

महिंद्रा ने अपने पूरे SUV पोर्टफोलियो की कीमतें घटा दी हैं। जिनमें बेहद लोकप्रिय वाहनों में शामिल Thar, Scorpio, Bolero, XUV700 और XUV3XO सभी मॉडल्स पर ग्राहकों को बड़ी राहत दी जा रही है।

Bolero और Bolero Neo पर अब 1.27 लाख रुपये तक की कटौती

  • महिंद्रा कंपनी द्वारा गाड़ी की कीमतों में कटौती के ऐलान के बाद ये होंगी कीमतें -
  • XUV3XO पेट्रोल वेरिएंट पर 1.40 लाख रुपये तक की कटौती।
  • XUV3XO डीज़ल वेरिएंट पर सबसे बड़ी राहत, 1.56 लाख रुपये तक की बचत।
  • Thar और Scorpio पर अलग-अलग वेरिएंट्स पर 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक सस्ती।
  • XUV700 पर ग्राहकों को लगभग 1.20 लाख रुपये तक का फायदा।

जबकि XUV3XO डीज़ल वेरिएंट अब 1.56 लाख रुपये तक सस्ता हो गया है। Thar और Scorpio के एडवेंचर-रेडी वेरिएंट्स अब 1 से 1.5 लाख रुपये तक सस्ते मिलेंगे।

कंपनी ने नई कीमतें तुरंत लागू कर दी हैं। डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कीमतों में ये नया बदलाव अपडेट हो चुका है। यानी ग्राहक अभी से इन गाड़ियों को नई कीमत पर बुक कर सकते हैं।

क्या थी टाटा मोटर्स की रणनीति


महिंद्रा से पहले Tata Motors ने भी ऐलान किया था कि वह 22 सितंबर से गाड़ियों की कीमतें घटाएगी। टाटा की ओर से अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक की राहत दी जाएगी। लेकिन महिंद्रा ने बिना इंतजार किए कटौती का ऐलान कर मार्केट में बढ़त बनाने में सफल रही है। इसने ग्राहकों को 22 सितंबर का इंतजार नहीं कराया। SUV सेगमेंट भारत में हमेशा से बेहद लोकप्रिय रहा है। Thar और Scorpio जैसे मॉडल्स युवाओं और एडवेंचर पसंद लोगों की पहली पसंद हैं। Bolero और Bolero Neo छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बेहद पसंद की जाती हैं, जबकि XUV700 और XUV3XO शहरी ग्राहकों को लुभाती हैं।

कीमत घटने से अब इन गाड़ियों को ग्राहकों के लिए खरीदना और आसान हो गया है।

इंडस्ट्री पर पड़ने वाले असर पर विशेषज्ञों की क्या है राय

विशेषज्ञों का मानना है कि GST में बदलाव और कंपनियों द्वारा तुरंत दी गई राहत से आने वाले महीनों में गाड़ियों की मांग और बढ़ेगी। खासकर त्योहारी सीजन में यह कदम ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रेरित करेगा। महिंद्रा का यह कदम ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा को भी तेज करेगा। टाटा और बाकी कंपनियों पर दबाव बनेगा कि वे भी ग्राहकों को जल्दी फायदा दें। महिंद्रा का यह निर्णय ग्राहकों के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है। बाकी कंपनियां जहां 22 सितंबर का इंतजार कर रही हैं, वहीं Mahindra ने SUVs से लेकर Thar, Scorpio, Bolero, XUV700 और XUV3XO जैसी पॉपुलर गाड़ियां अब कम कीमत पर उपलब्ध हैं। त्योहारी सीजन से ठीक पहले आया यह ऑफर ग्राहकों की जेब के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई कीमतों और ऑफ़र्स की जानकारी कंपनी की आधिकारिक घोषणाओं पर आधारित है। समय-समय पर कीमतों और नीतियों में बदलाव संभव है। ग्राहकों से अनुरोध है कि खरीदारी से पहले नज़दीकी महिंद्रा डीलरशिप से अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

1 / 8
Your Score0/ 8
Admin 2

Admin 2

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!