TRENDING TAGS :
यूपी के सरकारी स्कूलों के मर्जर पर AAP सांसद संजय सिंह ने खोला मोर्चा, बोले- 'देवालय के नाम पर नहीं विद्यालय के नाम पर लड़ें लड़ाई'
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस प्लान के उजागर होती ही विपक्ष ने जोर लगाताए हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कम छात्र वाले सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का प्लान बनाया जा रहा है। इस प्लान के उजागर होती ही विपक्ष ने जोर लगाताए हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते गुरुवार को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले के खिलाफ ग्रामीण इलाकों में जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विलय व मर्जर शब्द का प्रयोग करके प्रदेश के 27 हजार स्कूलों को बंद करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय से देवालय की लड़ाई लड़ी गयी है लेकिन अब विद्यालय की लड़ाई लड़नी होगी।
संजय सिंह बोले- 'विद्यालय बंद करना आरटीई एक्ट का भी उल्लंघन'
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश के 42 लाख बच्चों ने सरकारी विद्यालय छोड़े हैं। वहीं, एक साल में 8 लाख बच्चों ने यूपी में पढ़ाई छोड़ी है। उन्होंने सीतापुर के BSA के आदेश से जुड़ी एक खबर का जिक्र करते हुए कहा कि सीतापुर बीएसए का 24 जून का 267 से अधिक विद्यालयों की पेयरिंग करने से जुड़ा आदेश है और यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी है।
उन्होंने आगे कहा कि आरटीई एक्ट के अनुसार, 6 साल की उम्र से लेकर 14 साल की उम्र तक के बच्चों को निःशुल्क व अनिवार्य रूप से शिक्षा देनी होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विलय के नाम पर इतनी भारी संख्या में स्कूलों को बंद करने का निर्णय आरटीई एक्ट का उल्लंघन है।
'देवालय के नाम पर नहीं, अब विद्यालय के नाम पर लड़ाई लड़े जनता'
AAP नेता संजय सिंह ने कहा कि इस बार 2025 में प्रदेश की योगी सरकार मर्जर के नाम पर 27000 हजार विद्यालय बंद करने की तैयारी में है, जिससे 1.35 लाख से अधिक शिक्षक व प्रधानाचार्य के साथ साथ शिक्षामित्र प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अब विद्यालय के नाम पर लड़ाई लड़नी होगी।
सरकार के इस मर्जर वाले फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी इलाकों, क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और विद्यालयों को बंद करने से सरकार को रोकेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर हर स्तर पर इसकी लड़ाई लड़नी होगी। प्रदेशवासियों ने देवालय के नाम पर बहुत लड़ाई लड़ी है, अब विद्यालय की लड़ाई लड़ने का वक्त है। इसके एआत ही संजय सिंह ने कहा कि बीते साल 2024 में उत्तर प्रदेश में 2 हजार से अधिक मधुशालायें खोली गईं हैं।अब यह आपको तय करना होगा कि आपको मधुशाला चाहिए या पाठशाला चाहिए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!