TRENDING TAGS :
Ayodhya News: कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, भाजपा पर बोला तीखा हमला
Ayodhya News: सत्यनारायण पटेल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इसका लोकतांत्रिक प्रतिकार करें।”
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, भाजपा पर बोला तीखा हमला (Photo- Newstrack)
Ayodhya News: कांग्रेस पार्टी के जिला और महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को अयोध्या स्थित कमला नेहरू भवन में संपन्न हुआ। इस मौके पर कांग्रेस ने न केवल संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी करारा प्रहार किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री सत्यनारायण पटेल तथा पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री उपस्थित रहे। श्री पटेल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता, लोकतंत्र के संरक्षण, और संगठनात्मक अनुशासन के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
भाजपा पर हमला, कांग्रेस को एकजुटता का आह्वान
अपने संबोधन में सत्यनारायण पटेल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर इसका लोकतांत्रिक प्रतिकार करें।” पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा, “कांग्रेस का इतिहास बलिदान, संघर्ष और सेवा का रहा है। आज जब लोकतंत्र पर संकट है, तब हर सच्चा कांग्रेसी सड़क से लेकर संसद तक संघर्षरत रहेगा।”
संगठन विस्तार और युवाओं पर फोकस
जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा, “हमारा लक्ष्य संगठन को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक मजबूत करना है। युवा शक्ति को प्रशिक्षित कर नेतृत्व में लाना हमारी प्राथमिकता है।”
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा, “यह संगठन पदों से नहीं, समर्पण और ईमानदारी से चलता है। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा साझा कर्तव्य है।”
कांग्रेस को मजबूत करने की प्रतिज्ञा
महानगर समन्वयक अमित जायसवाल और अब्दुल्ला शेर खान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला नेत्रियां, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में कुल 80 से अधिक प्रमुख नेता उपस्थित थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!