TRENDING TAGS :
Banda News: इकरारनामे का रुपया मांगने पर मिला अपमान, छुब्ध किसान ने दी जान
Banda News: जमीन के इकरारनामे का रुपया मांगने गए किसान को अपमान मिला। उसे गाली गलौज कर भगाया गया। यह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई। घर जाकर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया।
Banda News: जमीन के इकरारनामे का रुपया मांगने गए किसान को अपमान मिला। उसे गाली गलौज कर भगाया गया। यह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई। घर जाकर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
पल्हरी बाइपास के पास ढाई बीघा जमीन का मई 2022 में किया था इकरारनामा
बताया गया, बांदा शहर के मर्दन नाका मोहल्ला निवासी नन्हू वर्मा (60) ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे राजेश ने पैसा मांगने पर अपमानित करने को सुसाइड की वजह बताया। कहा, पिता किसानी करते थे। पल्हरी बाइपास के पास ढाई बीघा जमीन का उन्होंने 6 मई 2022 को सैमरी गांव के परशुराम मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के नाम इकरारनामा किया था। बदले में कुछ रुपया मिला था। काफी बकाया था। यही बकाया पैसा मांगने आज परशुराम तालाब गए थे। लेकिन पैसा देने के बजाय उन्हें अपमानित किया गया। गाली गलौज कर भगाया गया। इससे आहत पिता ने जान देना गवारा माना। मृतक की पत्नी फूलकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवा मजदूर ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम, वजह पर चर्चाओं का दौर
अन्य घटना में शहर कोतवाली के ही झीलपुरवा मोहल्ले में राजेश के बेटे वीरेंद्र (25) ने गुरुवार को घर में पंखे के हुक में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव लटकता देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मजदूर रहे मृतक के आत्महत्या का कारण साफ नहीं है। चर्चाओं का दौर जारी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!