TRENDING TAGS :
Banda News: सपा ने पीडीए के लोगों को भाजपा से डराया, गुलाम बनने का खतरा बताया, एकता पर रहा जोर
Banda News:बांदा में सपा ने पीडीए जन पंचायत में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने मनु स्मृति लागू करने की साजिश का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने भाजपा से सावधान रहने और पीडीए की एकता पर ज़ोर दिया। संविधान बचाने के लिए संघर्ष की बात कही गई।
Banda News: सपा ने बुधवार को पीडीए जन पंचायत में लोगों को भाजपा से खूब डराया। बतौर मुख्य अतिथि मैनपुरी के किशनी से विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा, संविधान खत्म कर मनु स्मृति लागू करना भाजपा का इरादा है। नया कानून भारतीय दंड संहिता दिशा में शुरुआत है। उन्होंने कहा 'पीडीए के लोग अब भी एक नहीं हुए तो ये हमें फिर से गुलाम बना लेंगे।'
यूपी में आराजकता, भाजपाई अत्याचारों के खिलाफ सीना तानकर खड़ी सपा
बिसंडा ब्लाक ग्राम उमरेहड़ा में आयोजित 'पीडीए जन पंचायत एवं जन संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किशनी विधायक कठेरिया ने कहा, भाजपा पीडीए के लोगों को कभी भावनात्मक, कभी धर्म और कभी संस्कृति के नाम पर बरगलाती है। हमारा वोट लेकर हमें धोखा देती है। उरई से सपा प्रत्याशी रहे महेंद्र कठेरिया ने प्रदेश में अराजकता बताते हुए कहा, बच्चियों से बलात्कार हो रहे हैं। गुंडागर्दी चरम पर है। सिर्फ समाजवादी पार्टी है जो इनके अत्याचारों के खिलाफ सीना तान कर खड़ी है। अखिलेश यादव पीडीए के लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
शिवशंकर पटेल बोले- लोकसभा चुनाव में पीडीए की एकता से बचा संविधान
पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने कहा, लोकसभा चुनाव में पीडीए की एकता से संविधान बच पाया है। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त कर कहा, 2027 विधानसभा चुनाव संविधान बचाने की लड़ाई है। हम एकजुट न हुए और भाजपा के बहकावे में आए तो हमारे अधिकार छीन लिए जाएंगे। इसलिए हमें एक होना है। सपा को जिताना है।अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, इंद्रजीत यादव, मोहन लाल, सुमन दिवाकर, नीलम गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, संतोष वर्मा और अर्जुन कुशवाहा ने भी विचार रखे।
Banda News: सपा ने पीडीए के लोगों को भाजपा से डराया, गुलाम बनने का खतरा बताया, एकता पर रहा जोर
इस दौरान नीलू सिंह, ममता वर्मा, अशोक यादव, रामसागर सुधीर यादव, अजय चौहान, अंकित दिवाकर, रोहित कुशवाहा, चंद्रकेश यादव, द्वारिका यादव, आशीष वर्मा, दीपू खंगार, कमलेश वाल्मीकि, नीरज वर्मा, सुरेंद्र निषाद और पप्पू श्रीवास आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया। आयोजन के प्रचार-प्रसार जिम्मा जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता 'राजा' संभाले रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge