Bulandshahr News: बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भाईचारे का दिया संदेश

Bulandshahr News: कांग्रेस कार्यकर्ता आज भूड़ चौराहे पर एकत्रित हुए और कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी सेवा की। हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं की कांवड़ यात्रियों और लोगों ने प्रशंसा की।

Sandeep Tayal
Published on: 22 July 2025 6:42 PM IST
Bulandshahr News: बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भाईचारे का दिया संदेश
X

बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, भाईचारे का दिया संदेश  (photo: social media )

Bulandshahr News: श्रावण मास में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भूड़ चौराहे पर फूल बरसाए और सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कांग्रेसियों ने ‘बम बम भोले’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाकर सभी कांवड़ यात्रियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और उनकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ता आज भूड़ चौराहे पर एकत्रित हुए और कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनकी सेवा की। हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए कार्यकर्ताओं की कांवड़ यात्रियों और लोगों ने प्रशंसा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि युगों युगों से कांवड़ यात्रा हो रही है लेकिन प्रचार और क्रेडिट लेने की होड़ में भाजपा लगी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों के मार्ग पर गड्ढे हैं, लेकिन प्रशासन ने गड्ढों को भी नहीं भरा है। जियाउर्रहमान ने कहा कि राजनीति में भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त राहुल गांधी हैं। उन्होंने भगवान शिव से भाजपा और उसके नेताओं को सामाजिक एकता, भाईचारे और मोहब्बत की राजनीति के लिए सद्बुद्धि देने की कामना की है।

कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाने वालों में जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, नईम मंसूरी, सैयद अमान, साजिद गाजी, आशु कुरैशी, सचिन वशिष्ठ, देव शर्मा, प्रमोद शर्मा, शाकिब मुकद्दम, शोएब खान, हाजी मुन्तजिर, विमलेश बाल्मिकी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।

1 / 9
Your Score0/ 9
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!