सूर्य षष्ठी पूजन पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने घाटों पर पहुंचकर,मांगा देश की समृद्धि का आशीर्वाद

Chandauli News : राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने छठ महापर्व पर घाटों पर पहुंचकर देश और समाज की समृद्धि की कामना की

Ashvini Mishra
Published on: 27 Oct 2025 9:38 PM IST
सूर्य षष्ठी पूजन पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने घाटों पर पहुंचकर,मांगा देश की समृद्धि का आशीर्वाद
X

 Chandauli Chhath Puja 2025  ( Image From Social Media)

Chandali News : चंदौली जनपद में सूर्य सृष्टि पूजन एवं छठ महापर्व के अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इसी पावन अवसर पर राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह सोमवार को जनपद के विभिन्न घाटों पर पहुंचीं और श्रद्धालु महिलाओं के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने देश की उन्नति, समाज की समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण की कामना की। सांसद ने घाटों पर उपस्थित श्रद्धालु महिलाओं से संवाद करते हुए उनके पर्व की तैयारियों की जानकारी ली और सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सांसद दर्शना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज अमृत सरोवर गांव-गांव छठ पूजा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इन सरोवरों ने न केवल ग्रामीण इलाकों की सुंदरता और स्वच्छता को बढ़ाया है, बल्कि श्रद्धालु महिलाओं को छठ पर्व के दौरान पूजा-अर्चना के लिए स्वच्छ और सुरक्षित स्थल भी प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अमृत सरोवर योजना ग्रामीण विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन चुकी है, जो;; आज आस्था और पर्यावरण दोनों को जोड़ रही है।

सांसद ने जनपद के मैढ़ी घाट, सहित अन्य प्रमुख तालाबों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर की गई सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति की पवित्र परंपराओं में से एक है, जो सूर्य उपासना के माध्यम से प्रकृति के

1 / 9
Your Score0/ 9
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!