TRENDING TAGS :
Chandauli News: खाद-पानी की किल्लत और ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
Chandauli News: बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चंदौली को सौंपा।
Chandauli Congress protest
Chandauli News: चंदौली जनपद में धान की रोपाई के लिए किसानों को खाद और सिंचाई के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे और ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी चंदौली को सौंपा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह 'मुन्ना' ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदौली में धान की फसल की रोपाई चल रही है और किसानों को यूरिया खाद और सिंचाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली और उनकी आय दोगुनी करने के वादे को "पूरी तरह खोखला" बताया। मुन्ना ने कहा कि वास्तविकता यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों को मुफ्त बिजली देना तो दूर, बिजली की कम आपूर्ति के चलते उन्हें सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार में तहसील और थाने "दुकान की तरह काम कर रहे हैं", जहां पैसे वाले अपनी मनमानी करा सकते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को "नाक तक भ्रष्टाचार में डूबी" बताया और कहा कि जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, लगातार हिंसक घटनाएं देखने को मिल रही हैं, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और पुलिस प्रशासन "मलाई काटने" में लगा है।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज किसान यूरिया, डीएपी और पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है। यूरिया और डीएपी खाद की सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर कालाबाजारी के चलते किसान इस उमस भरी गर्मी में दर-दर भटक रहे हैं और ऊंची कीमत देकर खाद खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद चंदौली सहित उत्तर प्रदेश का किसान भाजपा सरकार की दोहरी नीति से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद का प्रशासन और सत्ता से जुड़े लोग शराब तस्करी में संलिप्त हैं।
शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आकर सभी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को खाद और पानी की किल्लत दूर नहीं हुई, तो वे सब मिलकर जिला प्रशासन के विरुद्ध उग्र आंदोलन करेंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!