Hapur News: डीएम साहब बारिश में गिर गई समौती के घर की जर्जर छत, व्हाट्सएप पर मैसेज मिलते ही सुबह आठ बजे डीएम पहुंच गए विधवा के घर

Hapur News: डीएम ने मौके पर ही उसकी समस्याओं का समाधान किया। महिला से मंगवाकर पानी पिया और अपनत्व का बोझ कराया। इससे महिला की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।

Avnish Pal
Published on: 2 July 2025 12:01 PM IST
Hapur News: डीएम साहब बारिश में गिर गई समौती के घर की जर्जर छत, व्हाट्सएप पर मैसेज मिलते ही सुबह आठ बजे डीएम पहुंच गए विधवा के घर
X

Hapur News

Hapur News: जिस निर्धन विधवा की एक साल से कोई सुनवाई नहीं कर रहा था, वह तहसील से लेकर विकास भवन तक के चक्कर लगा रही थी। उसकी समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप के एक मैसेज से हो गया। मैसेज देखकर डीएम गांव में विधवा महिला के घर पर जा पहुंचे। उसके घर की बदहाली और गिरी हुई छत देखी। महिला के पास न तो राशन कार्ड था और न ही पेंशन आ रही थी। डीएम ने मौके पर ही उसकी समस्याओं का समाधान किया। महिला से मंगवाकर पानी पिया और अपनत्व का बोझ कराया। इससे महिला की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले।

व्हाट्सएप पर मिला था डीएम को मैसेज

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के सीयूजी नंबर पर सुबह एक व्हाट्सएप मैसेज मिला। खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए एक व्यक्ति ने लिखा था कि अच्छेजा गांव में रामकला सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। उनकी पत्नी समौती देवी परेशान है। उनके मकान की छत कई साल से जर्जर थी, जो सोमवार को हुई वर्षा में गिर गई। उनके पास खाने का भी साधन नहीं है। कई बार आवेदन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। छत गिर जाने के कारण वह रातभर खुले में रही।

देवदूत बनकर पहुँचे डीएम

बस फिर क्या था, सुबह आठ बजे डीएम अच्छेजा गांव में विधवा समौती के घर जा पहुंचे। उसकी बदहाली और घर की गिरी छत देखकर उन्होंने ग्राम सचिव और समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर बुला लिया। महिला के मकान की छत का एस्टीमेट तैयार कराकर लाने को कहा। छत के लिए उन्हें डीएम के रायफल फंड से धनराशि दी जाएगी। वहीं राशन कार्ड और विधवा पेंशन एक सप्ताह में कराकर महिला को देने को कहा। इसके साथ ही तत्काल महिला के परिवार की जरूरतों को पूरा कराने की जिम्मेदारी सचिव को सौंपी। उन्होंने महिला को अपना मोबाइल नंबर देने के साथ ही बीडीओ को शासन द्वारा प्रदत्त योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से देने का आश्वासन दिया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!