लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा ने नामों का किया ऐलान

Lucknow News: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने नामों का ऐलान किया है। उसमें पिंकी रावत, संदीप शर्मा, पृथ्वी गुप्ता, राजेश सिंह और अरुण राय शामिल है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 16 Aug 2025 11:58 PM IST (Updated on: 17 Aug 2025 12:03 AM IST)
Lucknow Municipal Corporation
X

Lucknow Municipal Corporation (Photo: Social Media)

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम में मेयर और भाजपा महानगर संगठन के बीच लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर चल रही खींचतान पांच पार्षदों के नामों की घोषणा के साथ समाप्त हो गई है। भाजपा महानगर ने चुनाव के लिए नामों का ऐलान किया है। उस घोषणा से सुलह के आसार बन गए हैं।

बीजेपी ने अनबन को समाप्त किया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से नामों का ऐलान किया है। उसमें पिंकी रावत, संदीप शर्मा, पृथ्वी गुप्ता, राजेश सिंह 'गब्बर' और अरुण राय शामिल है यह कदम पिछले कई महीनों से चल रही अनबन को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बता दे पिछले समय से भाजपा महानगर संगठन और मेयर के बीच कार्यकारिणी के गठन को लेकर मतभेद थे।

12 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव

उसके कारण चुनाव की तारीख लगातार बढ़ रही थी। इस खींचतान की वजह से 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य 1 जून को सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनकी जगह नए सदस्यों का चुनाव रुका हुआ था। अब सुलह समझौते के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव की तारीख रविवार 17 अगस्त है। इस घोषणा से चुनाव का रास्ता साफ है। भाजपा पार्षदों के बीच आंतरिक सहमति बनाने में सफल रही है।

इनको कार्यकारिणी में जगह नहीं

इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट है कि मेयर से नाराज़ रहने वाले भाजपा पार्षदों के कैंप को कार्यकारिणी में जगह नहीं दी गई है। इसमें पार्टी ने संगठन की एकता को प्राथमिकता देते हुए विरोध के स्वरों को दरकिनार किया है। इन पाँच नए नामों के आने से नगर निगम की कार्यकारिणी में एक नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिल सकती है, शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। यह चुनाव भाजपा की शक्ति और नेतृत्व की परीक्षा भी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!