Lucknow News: दीपावली के रंग में रंगी नवाबों की नगरी! लखनऊ के चौक-चौराहे और हेरिटेज इमारतें जगमगाए

Lucknow News: दीपों के पर्व पर लखनऊ सजा दुल्हन की तरह, हजरतगंज से विधानसभा तक रोशनी की जगमगाहट ने बढ़ाई राजधानी की खूबसूरती।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 19 Oct 2025 5:42 PM IST
Lucknow glows bright with Diwali lights from Hazratganj to Assembly
X

दीपावली के रंग में रंगी नवाबों की नगरी! लखनऊ के चौक-चौराहे और हेरिटेज इमारतें जगमगाए (Photo- Newstrack)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ दीपावली के मौके पर दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गई है। रोशनी के महापर्व पर पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटों से गुलजार कर दिया गया है। शहर की गलियां, प्राचीन मंदिर, आधुनिक मॉल, हेरिटेज इमारतें और अन्य सरकारी बिल्डिंग्स सतरंगी रोशनी में नहा उठी हैं। जिसको देखते ही बन रहा है। जिनकी इधर से ऊपर गुजर रहे लोग फोटों खींच रहे और वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे है।


प्रमुख बाजार खास अंदाज में सजे

दीपावली के उल्लास को बढ़ाने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों और इलाकों जैसे हजरतगंज, निशातगंज, इंदिरानगर, ऐशबाग, अलीगंज और अमीनाबाद आदि को विशेष रूप से सजाया गया है। हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट को इलेक्रिक लालटेन की सजावट से पारंपरिक और हेरिटेज लुक दिया गया है, जो खरीदारों को एक अलग ही अनुभव दे रहा है। जो लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है।


खूबसूरत नज़ारों को कैमरे में कैद

शहर के केंद्र में स्थित विधानसभा भवन पर लगी रंग बदलती सतरंगी लाइटें रात के अंधेरे में बेहद ही मनमोहक और अद्भुत नज़ारा पेश कर रही हैं। यह नज़ारा लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसके साथ ही सीएम आवास और 1090 चौराहे पर लगी झालर लाइटों की जगमगाहट लोगों के बीच सेल्फी और रील बनाने का नया आकर्षण का केंद्र बन गई है। बड़ी संख्या में लोग चौराहों पर आकर खूबसूरत नज़ारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।


शहर में भव्य लाइटिंग का इंतज़ाम

समता मूलक चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक दीपकों की भव्य सजावट देखते ही बन रही है, जो आधुनिकता और परंपरा का अनूठा संगम दर्शा रही है। दीपावली पर लखनऊ नगर निगम ने शहर की सजावट में कसर नहीं छोड़ी है। नगर निगम ने 30 लाख रुपए की लागत से झालर लाइटों का उपयोग करते हुए 100 से भी अधिक इमारतों, बाजारों और प्रमुख चौराहों की भव्य सजावट की है। यह शानदार लाइटिंग शहरवासियों और पर्यटकों को दीपावली की एक अविस्मरणीय अनुभूति प्रदान कर रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!