TRENDING TAGS :
Lucknow में छठ महापर्व की धूम, घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, महिला ने 2 किमी दंडवत...
Lucknow News: छठ पर सोमवार को राजधानी लखनऊ के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य आयोजन स्थल लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर भव्य नजारा देखने को मिला।
छठ पूजा करती महिलाएं (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)
Lucknow News: लोक आस्था के महापर्व छठ पर सोमवार को राजधानी लखनऊ के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्य आयोजन स्थल लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर भव्य नजारा देखने को मिला, जहां प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य दिया। उसके बाद व्रती महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कमर तक पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की है।
दंडवत परिक्रमा से आस्था
लखनऊ में सोमवार को शाम के समय मौसम ने हल्की करवट ली, बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे कुछ श्रद्धालुओं ने छाते निकाल लिए, लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं आई। शहर के विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पर्व पर भक्तों की अटूट आस्था के कई मार्मिक दृश्य देखने को मिले। एक महिला लगभग 2 किलोमीटर की दूरी से दंडवत करते हुए घाट तक पहुंची। जहां व्रती महिला ने कमर तक पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
छठी मैया की मन्नत मांगी
छठ घाट पर मौजूद देवरिया की रहने वाली रानी सिंह ने बताया कि विवाह के 10 साल बाद संतान न होने पर चिंता थी, लेकिन परिवार के बड़ों के कहने पर छठी मैया की मन्नत मांगी, उन्हें संतान की प्राप्ति हुई। तभी से छठ में हमारी आस्था और ज्यादा मजबूत हो गई है। लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं। जिन्होंने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की है।
यातायात के पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने लक्ष्मण मेला मैदान घाट पर अस्थायी चौकी बनाई है। इसके अलावा, लोगों की मदद के लिए खोया-पाया केंद्र स्थापित किया गया है। छठ पूजा के अवसर पर 27 और 28 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। हजरतगंज, महानगर और चौक क्षेत्र में कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक और डायवर्जन रहेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



