TRENDING TAGS :
Lucknow में प्रदूषण फैलाने वालों पर शून्य सहनशीलता, एक दिन में 90,800 का जुर्माना गया वसूला
Lucknow News: नगर निगम के जोन-7 टीम ने एक वेयरहाउस पर 50,000 का जुर्माना लगाया है। बीबीडी स्थित क्राउन प्लाजा के पास वेयरहाउस में कचरे को जलाया जा रहा था।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने वालों पर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदूषण फैलाने और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में नगर निगम की जोन-7 टीम ने एक वेयरहाउस पर 50,000 का भारी जुर्माना लगाया है। बीबीडी क्षेत्र स्थित क्राउन प्लाजा मॉल के पास एक वेयरहाउस में थर्माकोल और अन्य कचरे को जलाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई।
मौके पर वसूला गया जुर्माना
जोनल सेनेटरी ऑफिसर देवेंद्र कुमार वर्मा और कर अधीक्षक राम अचल के नेतृत्व में टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि वेयरहाउस से काले धुएं का गुबार उठ रहा था। जांच में पता चला कि सफाई के दौरान निकले थर्माकोल और अन्य अपशिष्ट को ठेकेदार द्वारा आग के हवाले किया जा रहा था। यह कृत्य एनजीटी के आदेशों का सीधा उल्लंघन है, जिसके तहत प्लास्टिक और थर्माकोल पर्यावरणीय कचरे को जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
एक दिन की 90,800 वसूली
नगर निगम की टीम ने ठेकेदार जाकिर पर 50,000 का जुर्माना लगाया, उसने मौके पर जमा कर दिया। उसके बाद अधिकारियों ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देकर भविष्य में ऐसी गतिविधि दोहराए जाने पर कानूनी कार्रवाई की बात कहीं है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। सोमवार को लखनऊ के विभिन्न जोनों में गंदगी फैलाने और कूड़ा जलाने के मामलों पर कार्रवाई हुई। एक ही दिन में कुल 90,800 का जुर्माना वसूला गया।
अक्टूबर में लाखों का जुर्माना
शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न जोनों से 57,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि दीपावली से पहले शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने अक्टूबर महीने में गंदगी और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को लेकर लाखों रुपये के जुर्माना वसूला हैं। जोन-7 बड़ी कार्रवाई हुई थी, वहां गंदगी फैलाने पर 75,000 और प्लास्टिक उपयोग पर 69,500 का जुर्माना वसूला जा चुका है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!