Lucknow में प्रतिबंधित पॉलीथिन और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, नगर निगम ने 33,500 जुर्माना वसूला

Lucknow News: नगर निगम की टीम ने सेक्टर-एल, आशियाना स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे श्री आकाश दीप गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 10 Oct 2025 7:10 PM IST
Lucknow में प्रतिबंधित पॉलीथिन और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, नगर निगम ने 33,500 जुर्माना वसूला
X

Lucknow News: लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेशों पर नगर निगम लखनऊ के जोन-8 में शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय और गंदगी फैलाने के विरुद्ध एक व्याप अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखना और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करना है।

प्रमुख कार्रवाई और जुर्माने

इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सेक्टर-एल, आशियाना स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे श्री आकाश दीप गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते, उन पर 30,000 (तीस हजार रुपये) का भारी जुर्माना लगाया गया। इसी क्रम में हिंद नगर वार्ड में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने निरीक्षण किया। गंदगी फैलाने वालों पर 3,500 का जुर्माना वसूला गया है।

जब्ती और शमन शुल्क

इस अभियान में कुल 8 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई है। जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 33,500 (तैंतीस हजार पांच सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्रवाई में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा, आकांक्षा गोस्वामी तथा अन्य सैनिटरी सुपरवाइजरों सहित कुल 296 कर्मचारियों की टीम ने सक्रिय रूप से शामिल रही। जिनके सहयोग से नगर निगम की टीम बड़ा अभियान चला पाई।

नगर निगम की अपील

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त रूप से लागू करने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। नगर निगम लखनऊ ने सभी नागरिकों से कड़ाई से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या विक्रय न करें और अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में भी कड़ी जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!