नगर निगम का बड़ा अभियान 18 लाख से ज्यादा की संपत्ति कर वसूला

Lucknow News: शहर में संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे। इस अभियान के दौरान छह जोनों की टीमों ने कुल 18,06,069.10 की वसूली की है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 20 Aug 2025 9:21 PM IST
Lucknow Municipal Corporation
X

Lucknow Municipal Corporation (Photo: Social Media)

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ ने संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान छह जोनों की टीमों ने कुल 18,06,069.10 की वसूली की है। जो लगभग 18 लाख रुपये से ज़्यादा है। नगर आयुक्त ने कहा कि यह अभियान नगर निगम की जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि निगम की ईमानदार नागरिकों के हितों की रक्षा करना है, जो नियमित रूप से कर का भुगतान करते हैं।

यह जोनवार वसूली का विवरण

शहर में संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे। इस अभियान के तहत कई बड़ी संपत्तियों से बकाया कर वसूला गया। जोन 3 में सीतापुर रोड और केशव नगर में कार्रवाई की गई। जहां टिकाराम से 61,740.51, फखरुद्दीन से 1,17,891.74 और विद्या श्रीवास्तव से 85,580.85 वसूले गए। जोन 4 में चिनहट बाजारर क्षेत्र में सैयद मोहम्मद अतीक शाह से 41,127, सरवर जहां से 20,000 और दिनेश चंद्र शर्मा से 50,000 की वसूली हुई।

दो भवनों से 9,61,099 वसूली

जोन 5 के इंद्रलोक इलाके में अरुण शुक्ला से 70,000 और अवतार सिंह से 40,000 वसूले गए। जोन 6 में कन्हैया माधवपुर दित्तीय और लाल जी टंडन क्षेत्र में मो. जुबैर से 30,000, लखनऊ फिनिशिंग गत्ता फैक्ट्री से 50,000 और ऊदन कुमार से बड़ी रकम 1,70,683 की वसूली की गई। जोन 7 में प्रधान यादव से 10,044, रूपचंद्र से 32,000, सिया राम से 48,002 और बीरेंद्र पांडेय से 17,901 वसूले गए। जोन 8 में सबसे बड़ी वसूली हुई, जहां एसएन आहूजा के दो भवनों से 9,61,099 का बकाया कर वसूला गया।

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!