नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में बड़े निर्णय, बिल्ली पालने के लिए लेना होगा लाइसेंस, कई चौराहों को नया नाम

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम की बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए, जिनमें सड़कों का नामकरण, सिनेमा हॉल टैक्स बढ़ाना, पशु कल्याण, नई क्रेन सेवाएं, और पार्कों का सौंदर्यीकरण शामिल हैं।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 24 Aug 2025 10:25 AM IST
नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में बड़े निर्णय, बिल्ली पालने के लिए लेना होगा लाइसेंस, कई चौराहों को नया नाम
X

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में लिये गये बड़े निर्णय (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने शहर के विकास के लिए कई निर्णय लिए हैं। शनिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए। शहर के आधारभूत ढांचे में सुधार, सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देना और राजस्व बढ़ाना शामिल है। शहर की सड़कों और चौराहों का बड़े स्तर पर नामकरण प्रमुख विभूतियों के नाम पर करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए सिनेमा हॉलों पर शो टैक्स बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रमुख सड़कों और चौराहों का नामकरण

-अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ल के नाम पर त्रिवेणीनगर वार्ड की एक सड़क का नाम शुभांशु शुक्ल मार्ग होगा।

-सरोजनीनगर वार्ड की कई सड़कों को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग का नाम दिया जाएंगा।

-हुसैनगंज चौराहे से मवैया तिराहा तक की सड़क डॉ. जगदीश गांधी मार्ग के नाम पर होगी।

-गोमतीनगर में मिठाई वाला चौराहे से स्टेशन रोड तक के मार्ग का नाम महामना मालवीय मार्ग रखा जाएंगा।

-विद्यावती द्वितीय वार्ड में एक चौराहे का नाम भगवान बालाजी चौराहा किया जाएगा।


पशु कल्याण और प्रशासनिक सुधार

-कैटिल कैचिंग विभाग का नाम बदलकर पशु कल्याण विभाग किया जाएगा।

-कान्हा उपवन गौशाला में पशु चिकित्सकों का मासिक मानदेय 40,000 से बढ़ाकर 56,000 होगा।

-शहर में बिल्लियां पालने के लिए नागरिकों को सालाना 500 का लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

-प्रत्येक वार्ड पार्षद को 50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए दी जाएंगी।

-अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए नई क्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी।

-पार्किंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पार्किंग नियमावली 2025 लागू की जाएगी।

कार्यकारिणी बैठक के अन्य निर्णय

-नगर निगम की भूमि से भारतेन्दु नाट्य अकादमी की नई शाखा स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

- सरोजनीनगर क्षेत्र की बंजर भूमि पर छठ पूजा स्थल विकसित करने की अनुमति दी गई।

- नो पार्किंग जोन में खड़े अवैध वाहनों को उठाने के लिए नगर निगम क्रेन सेवाएं शुरू करेगा।

-सिनेमा हॉलों में प्रति स्क्रीन प्रति शो 300 और सिंगल स्क्रीन हॉल में प्रति शो 100 का टैक्स लगेगा।

-चिनहट एवं अन्य वार्डों में स्थित पार्कों का सौंदर्यीकरण और रखरखाव नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

-अव्यवस्थित पार्कों के लिए औद्यानिक अनुरक्षण की कार्ययोजना स्वीकृत की गई।

-लखनऊ संसदीय क्षेत्र में 5 नए सामुदायिक केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा।


जलकल विभाग पर होगी जांच

इसके अलावा जलकल विभाग की चार फर्मों के खिलाफ जांच की मांग उठाई गई है। कठौता झील वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पुरानी फर्म का टेंडर रद्द कर ब्लैकलिस्ट करने और नए सिरे से टेंडर जारी करने का प्रस्ताव रखा गया है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि इन फैसलों का उद्देश्य लखनऊ को एक स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायक शहर बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि अक्टूबर महीने तक लखनऊ की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए और दिवाली से पहले हर वार्ड में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist with over 4 years of experience, having worked with ANI (Asian News International) and India Today Group. He holds a strong interest in politics, sports and Indian history.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!