शहर में बनेंगे नए आधुनिक वेंडिंग जोन, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Lucknow News: नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह को निर्देश दिए कि आधुनिक वेंडिंग जोन के लिए जल्द टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 12 Aug 2025 11:36 PM IST
Lucknow Modern Vending Zones
X

Lucknow Modern Vending Zones (Photo: Social Media)

Lucknow News: शहर में ठेला वालों को व्यवस्थित करने और नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम बड़े पैमाने पर वेंडिंग जोन विकसित कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कई प्रस्तावित वेंडिंग जोन स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस पहल का उद्देश्य शहर में स्वच्छता, यातायात और सौंदर्य को बेहतर बनाना है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, वेंडिंग जोन प्रभारी विनीत कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन

निरीक्षण की शुरुआत डालीबाग दैनिक जागरण चौराहे के पास से हुई, जिसके बाद टीम ने बटलर पैलेस कॉलोनी स्थित नैमिषारण्य गेस्ट हाउस के पास स्थल का जायजा लिया। उसके बाद इकाना स्टेडियम और पलासियो मॉल के आसपास के क्षेत्रों में वेंडिंग जोन की संभावनाओं को परखा गया है। इसके अलावा, चक गंजरिया एचसीएल के पास, दयाल पैराडाइज चौराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क, सिंगापुर मॉल के पीछे और सिनेपोलिस मॉल के पास भी वेंडिंग जोन बनाने के लिए उपयुक्त स्थलों को चिन्हित किया गया।

सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह को निर्देश दिए कि चिन्हित आधुनिक वेंडिंग जोन के लिए जल्द से जल्द टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन वेंडिंग जोनों में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, कूड़ा निस्तारण और यातायात व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर आयुक्त ने जोर देकर कहा कि अनियंत्रित ठेले-ठेली से यातायात बाधित होता है और स्वच्छता पर भी बुरा असर पड़ता है। नए वेंडिंग जोन बनने से इन सभी समस्याओं से निजात मिलेगी और शहर को एक व्यवस्थित रूप मिलेगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!