लखनऊ में गूंजा 'जय हिंद'! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटों ने संभाली तिरंगा यात्रा की कमान, शहर में देशभक्ति की लहर

Lucknow Tiranga Yatra:स्वतंत्रता दिवस के जश्न में पूरा देश डूबने को तैयार है और इसी देशभक्ति के रंग में लखनऊ भी सराबोर हो रहा है। 15 अगस्त की तैयारियों के बीच, राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिसका नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटों पंकज सिंह और नीरज सिंह ने किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 12 Aug 2025 9:55 PM IST (Updated on: 13 Aug 2025 8:34 AM IST)
Photo Credit: Ashutosh Tripathi
X

Photo Credit: Ashutosh Tripathi

Lucknow Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में पूरा देश डूबने को तैयार है और इसी देशभक्ति के रंग में लखनऊ भी सराबोर हो रहा है। 15 अगस्त की तैयारियों के बीच, राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिन्होंने शहरवासियों के दिलों में देश प्रेम की भावना को और मजबूत कर दिया। इन यात्राओं में भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, और खास बात यह रही कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दोनों बेटों ने अलग-अलग जगहों पर इन यात्राओं की अगुवाई की, जिससे माहौल में और भी जोश भर गया।

राजनाथ सिंह के बेटों ने संभाली कमान

लखनऊ में मंगलवार को तीन प्रमुख जगहों से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात ने खींचा कि इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह और छोटे बेटे नीरज सिंह दोनों शामिल हुए।

इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा: शाम करीब 5:15 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें भाजपा नेता नीरज सिंह मौजूद रहे। हालांकि वह कुछ देर ही इस यात्रा में शामिल हुए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा दिया। यह यात्रा सेक्टर क्यू चौराहे पर समाप्त हुई।

दुबग्गा चौराहा: वहीं, दुबग्गा चौराहे पर आयोजित तिरंगा यात्रा में विधायक पंकज सिंह शामिल हुए। यह यात्रा दुबग्गा चौराहे से शुरू होकर शहीद स्मारक पावर हाउस चौराहे पर समाप्त हुई। इस यात्रा में भी सैकड़ों युवा, बुजुर्ग और महिलाएं देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।

विधायक नीरज बोरा ने भी किया नेतृत्व

इन दोनों यात्राओं के अलावा, लखनऊ उत्तर के भाजपा विधायक नीरज बोरा ने भी देशभक्ति की इस लहर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने पुरनिया स्थित अपने कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जो पुरनिया चौराहे पर समाप्त हुई। इन यात्राओं में शामिल सभी लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और 'वंदे मातरम' व 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इन तिरंगा यात्राओं ने न सिर्फ 15 अगस्त की तैयारियों को एक नई ऊर्जा दी है, बल्कि यह संदेश भी दिया है कि देश की आजादी के लिए हर नागरिक एकजुट है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!