Lucknow News: राजभवन से निकली तिरंगा यात्रा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिखाई हरी झंडी, देशभक्ति के रंग में रंगा लखनऊ

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा लखनऊ के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी और देशभक्ति का उत्साह पूरे शहर में फैल गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों में राष्ट्रीय एकता और सम्मान की भावना को मजबूत किया।

Hemendra Tripathi
Published on: 11 Aug 2025 9:18 PM IST
Lucknow news
X

Governor Anandiben Patel Flags Off Tiranga Yatra from Rajbhavan Lucknow Painted in Patriotic Colors

Lucknow News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है। इसी कड़ी में सोमवार शाम लखनऊ का राजभवन भी देशभक्ति के रंग में रंग गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से एक विशाल पैदल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए निकले, जिससे पूरे हजरतगंज इलाके में एक जोशपूर्ण माहौल बन गया। इस दौरान देशभक्ति के गानों पर सभी अधिकारी व कर्मचारी झूमते नजर आए।

राजभवन से शुरू होकर हजरतगंज तक पहुंची यात्रा

यह पैदल तिरंगा यात्रा राजभवन पोर्टिको से शुरू हुई। यात्रा में शामिल सभी लोग राष्ट्रप्रेम और गर्व से भरे हुए थे। देशभक्ति से बंधे गानों पर झूमते और नारों के साथ आगे बढ़ते हुए यह यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। राजभवन से निकलने के बाद यह यात्रा कालिदास चौराहा, 1090 चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, हजरतगंज चौराहा और बापू भवन चौराहा होते हुए वापस राजभवन के गेट नंबर-6 पर आकर समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान लखनऊ पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। सड़क पर मौजूद आम जनता भी इस दृश्य को देखकर काफी उत्साहित थी और कई जगहों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

हर घर तिरंगा, हर मन में देशभक्ति

बताया जाता है कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में इस आयोजन को 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना और यह संदेश देना था कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Hemendra Tripathi

Hemendra Tripathi

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!