Lucknow News: अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर की चुनौती ! महाराजा सुहेलदेव के नाम विजय दिवस मनाएगी सुभासपा, मऊ सदर पर सुभासपा का दावा

Lucknow News: यह आयोजन भारत के गौरवशाली अतीत और विशेष रूप से चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की अमर गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।

Virat Sharma
Published on: 2 Jun 2025 2:05 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक अहम प्रेसवार्ता में ऐलान किया कि 10 जून को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में “विजय दिवस” के रूप में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।राजभर ने कहा कि यह आयोजन भारत के गौरवशाली अतीत और विशेष रूप से चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की अमर गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।

महाराजा सुहेलदेव ने भारत की अस्मिता की रक्षा की थी

इस मौके पर ओम प्रकाश राजभर ने इतिहास की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एक सहस्र वर्ष पूर्व जब आक्रांता सैयद सालार मसूद गाज़ी तीन लाख की सेना के साथ भारत में विध्वंस और लूट के इरादे से आया था, तब महाराजा सुहेलदेव राजभर ने बहराइच की भूमि पर उसे पराजित किया था। उन्होंने कहा कि यह विजय सिर्फ युद्ध की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, अस्मिता और संस्कृति की रक्षा की प्रतीक थी। अब समय है कि इस वीरगाथा को देश के कोने-कोने में पहुँचाया जाए।

विजय दिवस इतिहास, आत्मसम्मान और चेतना का उत्सव

ओपी राजभर ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि वे 10 जून 2025 को बहराइच में होने वाले विजय दिवस समारोह में भाग लें और महाराजा सुहेलदेव को श्रद्धा के साथ नमन करें। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि महाराजा सुहेलदेव की स्मृति हर साल 10 जून को विजय दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जाए। यह हमारी विरासत है, हमारा स्वाभिमान है और आने वाली पीढ़ियों का आत्मबल है।

राहुल और अखिलेश को दी चुनौती

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रित करते हुए चुनौती दी कि वे भी 10 जून को महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस में शामिल हों। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो यह स्पष्ट होगा कि वे केवल तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति में विश्वास रखते हैं, महापुरुषों का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता नहीं।

पंचायत-प्रमुख चुनाव में सुधार और मऊ सदर पर सुभासपा का दावा

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से करवाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे एक सप्ताह में केंद्र को भेजा जाएगा। वहीं मऊ सदर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह सीट ऐतिहासिक रूप से सुभासपा की रही है। अब्बास अंसारी के मामले में सजा के बावजूद पार्टी अपने सिंबल की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय जाएगी और यदि चुनाव की अनुमति मिलती है, तो सुभासपा एनडीए के तहत अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini singh

Shalini singh

Next Story