Fraud : नाम की अदला बदली का खेल कर हो रहा था विनोद अस्पताल का संचालन

Lucknow News: पीड़ित नीरज की शिकायत के बाद विनोद अस्पताल के खिलाफ शुरू हुई जांच में एक ही अस्पताल के दो नाम से दो बार पंजीकृत होने की बात सामने आयी है

Shubham Pratap Singh
Published on: 1 Aug 2025 8:20 PM IST
Lucknow News
X

Cmo Office 

Lucknow News: सीएमओ दफ्तर में अस्पतालों के पंजीकरण के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है। निजी अस्पतालों के पंजीकरण में किसी अस्पताल के बंद होने पर उसी अस्पताल को दूसरे नाम से पंजीकृत कर वापस शुरू कर दिया जाता है। यही हाल विनोद अस्पताल के साथ भी किया गया था। विभाग की आपसी मिलीभगत ने दो साल पहले विनोद अस्पताल के बंद होने पर एक बार फिर दूसरे संचालक के नाम से पंजीकरण कर उसका संचालन शुरू कर दिया।

जांच में खुली पोल

जब मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला की सीएमओ आफिस के रिकार्ड में दो नाम से विनोद हॉ​स्पिटल का रिकार्ड मिला। अफसरों का कहना है, पहला अस्पताल दो साल पहले बंद हो चुका था जबकि दूसरा अस्पताल अब बंद कराया गया है।

क्या था मामला

गोमतीनगर केमालूम हो कि, गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी निवासी नीरज मिश्रा (35) वर्ष 2022 में सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। लोगों ने उन्हें नजदीकी विनोद हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 29 अप्रैल 2022 को आधी रात को विनोद अस्पताल ने मरीज को एंबुलेंस से कुर्सी रोड के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां पर देर रात मरीज का ऑपरेशन करके राॅड डाली गई थी। ऑपरेशन के आधे घंटे बाद ही मरीज को दोबारा एंबुलेंस से वापस विनोद हॉस्पिटल भेज दिया गया था। यहां करीब 14 दिन तक मरीज भर्ती रहा। यहां से डिस्चार्ज होने के बाद मरीज की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ गई थी। एक-एक करके मरीज के आठ ऑपरेशन हो गए थे। पीड़ित ने मामले की ​शिकायत सीएमओ आफिस में दर्ज कराई थी।​शिकायत बाद विनोद हॉ​स्पिटल ने दो साल पहले अस्पताल बंद कर दिया। इसके बाद नाम बदलकर विनोद जच्चा- बच्चा केंद्र के नाम से पंजीकरण करा लिया था। कमेटी ने बीती 18 जुलाई को अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करके खानापूर्ति कर दिया था। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है विनोद हॉ​स्पिटल का संचालन दो साल पहले बंद हो चुका था। विनोद जच्चा-बच्चा केंद्र अब बंद कराया गया है। बताया ​​शिकायत मिली कि तीसरे एक अन्य नाम से पंजीकरण कराया है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। डॉ. विनोद के तीसरे हॉ​स्पिटल में संलिप्तता मिली तो उसे भी बंद कराया जाएगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shubham Pratap Singh

Shubham Pratap Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!