Mahoba News: महिला जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, एडीएम न्यायिक ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी

Mahoba News: महिला अस्पताल महोबा में औचक निरीक्षण, सेवाओं में लापरवाही पर एडीएम ने जताई नाराज़गी।

Imran Khan
Published on: 29 Aug 2025 4:56 PM IST
Mahoba News: महिला जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, एडीएम न्यायिक ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी
X

Mahoba News

Mahoba News: महोबा जिला महिला अस्पताल का आज न्यायिक अपर जिलाधिकारी सुखबीर सिंह ने अचानक औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, इलाज के नाम पर बाहरी दवाएँ लिखने और डिलीवरी के दौरान रुपये की मांग जैसी शिकायतों के लगातार सामने आने के बाद किया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने और सुधार के लिए औचक निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएँ।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक एडीएम ने अस्पताल के सभी अनुभागों का जायजा लिया और वहाँ मौजूद मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को जाना। वार्ड नंबर चार में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराज़गी जताई और तुरंत सफाई के निर्देश दिए। साथ ही यह निर्देश भी दिए कि प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक ही तीमारदार वार्ड में रुके, क्योंकि अधिक तीमारदारों की मौजूदगी से अनुशासन बिगड़ रहा था।

जाँच के दौरान उन्होंने माना कि महिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों पर अतिरिक्त कार्य का बोझ है। इसके अलावा, अस्पताल में बिजली आपूर्ति की समस्या का भी उल्लेख किया गया। 55 केवी का जनरेटर माँग के अनुसार पर्याप्त नहीं होने के कारण कुछ उपकरण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहे थे।

निरीक्षण में अस्पताल की दवाइयों और उनके रखरखाव की स्थिति सही पाई गई, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुपस्थित मिले। न्यायिक एडीएम ने कहा कि मरीजों को बेहतर और निशुल्क इलाज मिल सके, इसके लिए अस्पताल में सुधार अनिवार्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित किया जा सके और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी गई कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!