Meerut News: मेरठ में गरजे भाजयुमो नेता, कहा- कांग्रेस को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति आती है, आस्था की नहीं

Meerut News: अंकित चौधरी ने तीखी भाषा में कहा, "जो व्यक्ति इटली का चश्मा पहनता है, उसे भारत की आत्मा और भगवान राम कैसे दिखाई देंगे? राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वह भारतीय संस्कृति से कितने दूर हैं।

Sushil Kumar
Published on: 5 May 2025 1:00 PM IST
Meerut News: मेरठ में गरजे भाजयुमो नेता, कहा- कांग्रेस को सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति आती है, आस्था की नहीं
X

Meerut News

Meerut News: भगवान राम कोई काल्पनिक पात्र नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। जिन्हें राम काल्पनिक लगते हैं, वे भारतीय संस्कृति और जनभावनाओं को कभी नहीं समझ सकते।" — यह कहना है भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी का, जिन्होंने सोमवार को मेरठ के डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस विवादास्पद बयान से जुड़ा है, जो उन्होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में दिया। राहुल ने भगवान राम को 'काल्पनिक पात्र' बताया, जिससे हिन्दू समाज में आक्रोश फैल गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसे हिन्दू आस्था पर सीधा हमला करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

"राहुल गांधी को डीएनए टेस्ट की ज़रूरत है"

अंकित चौधरी ने तीखी भाषा में कहा, "जो व्यक्ति इटली का चश्मा पहनता है, उसे भारत की आत्मा और भगवान राम कैसे दिखाई देंगे? राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वह भारतीय संस्कृति से कितने दूर हैं। हमें लगता है उन्हें डीएनए टेस्ट कराकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह वाकई भारत से हैं या नहीं।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का रहा है। "रामसेतु को तोड़ने की कोशिश, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल और सेना के शौर्य को राजनीतिक चश्मे से देखना — यह सब कांग्रेस की राम विरोधी और राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण हैं," उन्होंने कहा।

विशेष समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कांग्रेस केवल एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए हिन्दू भावनाओं का लगातार अपमान करती रही है। "यह पार्टी वोटों की राजनीति में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसे अपने देश की परंपरा और संस्कृति भी काल्पनिक लगती है," चौधरी ने जोड़ा।

कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के बयानबाज़ी पर रोक नहीं लगी और राहुल गांधी से जवाब नहीं मांगा गया, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज़ होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ पंडित, रिंकू वर्मा, अभिषेक जैन, गौरव गुप्ता, अमन पंडित, सौरव अत्री, नितिन, हर्ष सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता तत्काल समाप्त की जाए।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini singh

Shalini singh

Next Story