TRENDING TAGS :
Meerut News: रालोद ने मेरठ से फूंका पंचायत चुनाव का बिगुल, अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी
Meerut News: बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन मेरठ मंडल अध्यक्ष इंदरवीर भाटी ने किया।
रालोद ने मेरठ से फूंका पंचायत चुनाव का बिगुल (photo: social media )
Meerut News: आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मेरठ से चुनावी शंखनाद कर दिया है। शुक्रवार को जनपद में आयोजित पार्टी की अहम बैठक में तय किया गया कि रालोद इस बार पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी और बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन मेरठ मंडल अध्यक्ष इंदरवीर भाटी ने किया। बैठक में पंचायत चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पंचायत समिति के सदस्य, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी जिला व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायती राज समिति के संयोजक व सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
बैठक में फैसला हुआ कि हर जनपद में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। यही समिति जिला पंचायत प्रत्याशियों का चयन करेगी और सूची चुनाव संचालन समिति को भेजेगी। डॉ. उज्ज्वल ने अपने संबोधन में कहा, “पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव की नींव है। यदि हम पंचायत स्तर पर मजबूत होंगे तो विधानसभा में भी सफलता तय होगी। रालोद गाँव-गाँव, बूथ-बूथ तक सक्रिय होकर किसान, मजदूर, महिला, युवा और आम जनता का विश्वास जीतेगा।”
वफादार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता
सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे ने वफादार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। वहीं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल धामा ने दावा किया कि रालोद का परचम हर जिले में लहराएगा।
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के सिद्धांतों को आधार बनाकर चुनाव लड़ेगी और आगामी दस दिनों में जनपदीय समितियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में प्रभात तोमर, मतलूब गौड़, दीपक तोमर, अमरजीत सिंह बिड्डी, वाजिद अली, संदीप मलिक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। रालोद ने मेरठ से फूंका पंचायत चुनाव का बिगुल, अकेले मैदान में उतरेगी पार्टी
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!