TRENDING TAGS :
Meerut News: संपत्ति के लालच में सास की हत्या करने वाला दामाद पल्हैड़ा फ्लाईओवर से गिरफ्तार
Meerut News: मेरठ में संपत्ति के लालच में सास की हत्या करने वाले दामाद अशोक कुमार धर्मा को पुलिस ने पल्हैड़ा फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।
Meerut News
Meerut News: लालच ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर दिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में सास की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या करने वाले दामाद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से सास की हत्या की थी ताकि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा जमा सके।जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अशोक कुमार धर्मा पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह है, जो ए-60, ग्रीन पार्क कॉलोनी, थाना पल्लवपुरम का रहने वाला है। 26 सितंबर 2025 को पीड़िता निकिता धर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने दामाद अशोक पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पल्लवपुरम पुलिस ने मु0अ0सं0 304/2025, धारा 105 बी.एन.एस. 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी दौराला के कुशल पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई। लगातार खोजबीन और मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार को पुलिस ने अशोक कुमार धर्मा को पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था।थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिव कुमार, हेड कांस्टेबल जीतेश कुमार और रामदिनेश शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं, क्योंकि जांच के दौरान आरोपी के आर्थिक लेनदेन और संपत्ति विवाद की भी गहन पड़ताल की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!