रायबरेली में छठ पूजा का उल्लास: एनटीपीसी ऊंचाहार में पूजा संपन्न, सई नदी तट पर संगीत संध्या ने मोहा

Raebareli News : रायबरेली में छठ पूजा की भव्यता दिखी, एनटीपीसी ऊंचाहार परिसर और सई नदी राजघाट पर श्रद्धा व संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Narendra Singh
Published on: 27 Oct 2025 7:29 PM IST
रायबरेली में छठ पूजा का उल्लास: एनटीपीसी ऊंचाहार में पूजा संपन्न, सई नदी तट पर संगीत संध्या ने मोहा
X

Raebareli Chhath Puja

Raebareli News : ​रायबरेली में आस्था और उल्लास के महापर्व छठ पूजा का उत्साह चरम पर रहा। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना परिसर में छठ पूजा का आयोजन 'नहाय-खाय' से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। परियोजना परिसर स्थित जागृति क्लब को भव्यता से सजाया गया, जहाँ व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी कठिन साधना पूर्ण की।

इस दौरान प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने अन्य महिला सदस्यों के साथ व्रती महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और सभी के कल्याण की कामना की। परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने इस पर्व को सफल बनाया।इसके साथ ही, रायबरेली-लालगंज रोड पर सई नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक राजघाट पर भी छठ पूजा के अवसर पर एक विशेष रंगारंग संगीत संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद और वॉइस मूव म्यूजिक इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

​इस संध्या में कलाकारों ने छठ मइया के भक्तिमय गीतों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। वॉइस मूव की मेंटोर और प्रसिद्ध गायिका स्नेहलता श्रीवास्तव ने भोजपुरी छठ गीतों से समां बांध दिया। एक ओर जहाँ व्रती महिलाएँ भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं, वहीं दूसरी ओर स्नेहलता श्रीवास्तव के मधुर गीतों ने छठ मइया को प्रणाम किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश जी की वंदना से हुई, जिसके बाद उनके द्वारा गाए गए गीत 'जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव' और 'उगा हे सूरज देव भेल भिनसरवा' को सुनकर उपस्थित भक्त प्रफुल्लित हो उठे। यह संगीत कार्यक्रम दोपहर से शुरू होकर सूर्यास्त तक चला। वॉइस मूव म्यूजिक इंस्टीट्यूट के सहकलाकारों एसपी पुनीत राज, सागर, गुड्डू सिंह, अनुराग और धर्मराज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

​कार्यक्रम की सफल समाप्ति पर गायिका स्नेहलता श्रीवास्तव ने अपनी टीम और जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके म्यूजिक इंस्टीट्यूट का छठ पर्व पर पहला कार्यक्रम था, जिसे लेकर वे बहुत उत्साहित थे और भविष्य में अन्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में और भी सुंदर प्रस्तुतियाँ देने का संकल्प लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, ईओ स्वर्ण सिंह और जिला प्रशासन के सहयोग से हुए कार्यक्रम

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!